Перейти к содержимому

Rewa के Juganahai गांव का दर्द, जनसुनवाई में गुहार भी हुई बेकार! | Ground Report

Shabd Sanchi Vindhya

0:00 / 0:00

Rewa के Juganahai गांव का दर्द, जनसुनवाई में गुहार भी हुई बेकार! | Ground Report

709 просмотров · 13 ч назад
Shabd Sanchi Vindhya
45,3 тыс. подписчиков
709 просмотров · 13 ч назад
रीवा जिले की जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान के ग्राम जुगनिहाई में सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के नाम पर लाखो रुपये निकाले गए, लेकिन जमीन पर कोई काम दिखाई नहीं देता। बारिश के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते हैं। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है, लोगों का शहर तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार जनसुनवाई और कलेक्टर कार्यालय तक अपनी शिकायत लेकर पहुंचे, लेकिन अब तक न सुनवाई हुई और न ही किसी प्रकार की जांच। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं का भी अभाव है। किसी के बीमार होने पर उसे खटोले पर लिटाकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। महिलाओं और बच्चों ने भी सड़क निर्माण की मांग उठाई। गांव की महिलाओं का कहना है कि उन्हें मुफ्त योजनाओं से ज्यादा अच्छी सड़क की जरूरत है। वहीं बच्चों ने प्रशासन से गुहार लगाई कि उनकी सड़क जल्द बनवाई जाए। इस Ground Report में देखिए ग्राम जुगनाहाई की जमीनी हकीकत और ग्रामीणों की आवाज। #Rewa #RewaGroundReport #RewaJuganahai #RaipurKarchuliyan #RewaRoadIssue #RewaVillageRoad #MadhyaPradesh #ShabdSanchi #RewaNews #RuralIndia #Development