WeatherUpdate: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी । Latest
Kisan Tak
0:00 / 0:00
WeatherUpdate: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी । Latest
171 600 просмотров · 21 ч назад
Kisan Tak
1,16 млн подписчиков
171 600 просмотров · 21 ч назад
बंगाल की खाड़ी में बना वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया तीव्र होकर डिप्रेशन और 26 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। यह सिस्टम उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ते हुए आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में लैंडफॉल कर सकता है। इसके असर से आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, अंडमान निकोबार, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। तटीय क्षेत्रों में तूफानी हवाओं और ऊंची समुद्री लहरों के चलते रेड अलर्ट जैसी स्थिति और मछुआरों के लिए एडवाइजरी जारी रहने की बात कही गई है। किसानों को तैयार फसलों की कटाई और अनाज को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की सलाह दी गई है।
#CycloneAlert #BayOfBengal #WeatherUpdate #IMDAlert #HeavyRainfall #AndhraPradesh #OdishaWeather #KisanTak #WeatherForecast #IndiaWeather #MausamUpdate #CycloneWarning #MonsoonAlert #RainAlert #FarmersAlert