Перейти к содержимому

सन्त मत्ती रचित सुसमाचार | अध्याय 14 | Hindi Audio Bible with Text | Gospel of Matthew Chapter 14

Greater Glory of God

0:00 / 0:00

सन्त मत्ती रचित सुसमाचार | अध्याय 14 | Hindi Audio Bible with Text | Gospel of Matthew Chapter 14

450 просмотров · 4 года назад
Greater Glory of God
90,7 тыс. подписчиков
450 просмотров · 4 года назад
हर दिन एक अध्याय 14 वां दिन सन्त मत्ती का सुसमाचार – अध्याय 14 संत मत्ती प्रभु येसु के प्रवचन को पाँच खण्ड में बांट कर प्रस्तुत किए हैं। जैसे :- 1) अध्याय 5-7 2) अध्याय 10 3) अध्याय 13 4) अध्याय 18 5) अध्याय 24-25 अध्याय 13 में दृष्टांतों के द्वारा प्रभु येसु की शिक्षा के बाद संत मत्ती प्रभु के कुछ कार्यों और की मृत्यु के बारे में अध्याय 14 में लिखते हैं। उसका वर्णन इस प्रकार है :- योहन बपतिस्ता की हत्या रोटियों का चमत्कार ईसा समुद्र पर चलते हैं गेनेसरेत catholic audio bible new testament hindi, roman catholic bible hindi, catholic audio bible, catholic audio bible hindi, catholic audio bible new testament, hindi audio bible mp3, audio bible hindi me, audio bible on youtube, Bible Mission, hindi audio bible naya niyam, matthew audio bible in hindi, मत्ती रचित सुसमाचार, new testament explained, सन्त मत्ती अध्याय 2 audio, सन्त मत्ती अध्याय 2, matti ki kitab hindi audio, greater glory of god, fr. george mary claret, fr. george mary claret, aaj ka vachan, catholic audio bible hindi, hindi audio bible mp3, daily bible reading in hindi, सन्त मत्ती रचित सुसमाचार | अध्याय 14 | Hindi Audio Bible with Text | Gospel of Matthew Chapter 14 Playlist: Naya Niyam (Vidhan) Audio Bible - YouTube https://bit.ly/3A3Ksnk St. Matthew Hindi Audio Bible - YouTube https://bit.ly/3QbLbbK Hindi Audio Bible - YouTube https://bit.ly/3bvvEo4 #audiobiblehindi #jesushindi #jesushindi #spiritualityhindi Credit: www.jayesu.com अध्याय 14 योहन बपतिस्ता की हत्या 1) उस समय राजा हेरोद ने ईसा की चर्चा सुनी। 2) और अपने दरबारियों से कहा, "यह योहन बपतिस्ता है। वह जी उठा है, इसलिए वह महान् चमत्कार दिखा रहा है।" 3) हेरोद ने अपने भाई फि़लिप की पत्नी हेरोदियस के कारण योहन को गिरफ़्तार किया और बाँध कर बंदीगृह में डाल दिया था; 4) क्योंकि योहन ने उस से कहा था, "उसे रखना आपके लिए उचित नहीं है"। 5) हेरोद योहन को मार डालना चाहता था; किन्तु वह जनता से डरता था, जो योहन को नबी मानती थी। 6) हेरोद के जन्मदिवस के अवसर पर हेरोदियस की बेटी ने अतिथियों के सामने नृत्य किया और हेरोद को मुग्ध कर दिया। 7) इसलिए उसने शपथ खा कर वचन दिया कि वह जो भी माँगेगी, उसे दे देगा। 8) उसकी माँ ने उसे पहले से सिखा दिया था। इसलिए वह बोली, "मुझे इसी समय थाली में योहन बपतिस्ता का सिर दीजिए"। 9) हेरोद को धक्का लगा, परन्तु अपनी शपथ और अतिथियों के कारण उसने आदेश दिया कि उसे सिर दे दिया जाये। 10) और प्यादों को भेज कर उसने बंदीगृह में योहन का सिर कटवा दिया। 11) उसका सिर थाली में लाया गया और लड़की को दिया गया और वह उसे अपनी माँ के पास ले गयी। 12) योहन के शिष्य आ कर उसका शव ले गये। उन्होंने उसे दफ़नाया और जा कर ईसा को इसकी सूचना दी। रोटियों का चमत्कार 13) ईसा यह समाचार सुन कर वहाँ से हट गये और नाव पर चढ़ कर एक निर्जन स्थान की ओर चल दिये। जब लोगों को इसका पता चला, तो वे नगर-नगर से निकल कर पैदल ही उनकी खोज में चल पड़े। 14) नाव से उतर कर ईसा ने एक विशाल जनसमूह देखा। उन्हें उन लोगों पर तरस आया और उन्होंने उनके रोगियों को अच्छा किया। 15) सन्ध्या होने पर शिष्य उनके पास आ कर बोले, "यह स्थान निर्जन है और दिन ढल चुका है। लोगों को विदा कीजिए, जिससे वे गाँवों में जा कर अपने लिए खाना खरीद लें।" 16) ईसा ने उत्तर दिया, "उन्हें जाने की ज़रूरत नहीं। तुम लोग ही उन्हें खाना दे दो।" 17) इस पर शिष्यों ने कहा "पाँच रोटियों और दो मछलियों के सिवा यहाँ हमारे पास कुछ नहीं है"। 18) ईसा ने कहा, उन्हें यहाँ मेरे पास ले आओ"। 19) ईसा ने लोगों को घास पर बैठा देने का आदेश दे कर, वे पाँच रोटियाँ और दो मछलियाँ ले ली़। उन्होंने स्वर्ग की और आँखें उठा कर आशिष की प्रार्थना पढ़ी और रोटियाँ तोड़-तोड़ कर शिष्यों को दीं और शिष्यों ने लोगों को। 20) सबों ने खाया और खा कर तृप्त हो गये, और बचे हुए टुकड़ों से बारह टोकरे भर गये। 21) भोजन करने वालों में स्त्रिीयों और बच्चों के अतिरिक्त लगभग पाँच हज़ार पुरुष थे। ____________________________________________________________________ You are most welcome to follow me on the following platforms. To understand the Incarnation (the Word made flesh), try this book by Fr. C. George Mary Claret "God's Journey to Bethlehem: God's Way of Alluring You to Enter Into Your Heart" https://geni.us/nnB5 Connect him on http://bit.ly/WebGGOG Facebook Personal http://bit.ly/FacebookGeo Group http://bit.ly/GGOGFB Amazon Author Page http://bit.ly/FrGeorge Twitter http://bit.ly/TweetGMC Instagram http://bit.ly/InstaGMC LinkedIn http://bit.ly/LInGMC Medium http://bit.ly/MedGMC Pinterest http://bit.ly/PinCGMC Tumblr http://bit.ly/TumCGMC Quora Space http://bit.ly/QuoraGGOG Personal http://bit.ly/QuoraCGMC Reddit http://bit.ly/RedditGMC Apple Podcasts http://bit.ly/trinityhspirit Spotify http://bit.ly/trinityholyspirit Google Podcasts http://bit.ly/podcastsgoogle