Ayodhya Masjid : अयोध्या में राम मंदिर के पास से मस्जिद हटाने का एग्रीमेंट, क्या है पूरा मामला?
BBC News Hindi
0:00 / 0:00
Ayodhya Masjid : अयोध्या में राम मंदिर के पास से मस्जिद हटाने का एग्रीमेंट, क्या है पूरा मामला?
744 171 просмотр · 2 г. назад
BBC News Hindi
22 млн подписчиков
744 171 просмотр · 2 г. назад
अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के परिसर के पास ही एक छोटी-सी मस्जिद है जिसका नाम 'बद्र मस्जिद' है. सरकारी भूलेख में इसका प्लॉट नंबर 609 है. राम पथ के निर्माण में इस मस्जिद का कुछ हिस्सा सरकार पहले से ही कानूनी तौर पर अपने कब्ज़े में ले चुकी है. लेकिन अब इस मस्जिद को स्थानांतरित करने का एक एग्रीमेंट सामने आया है.
मोहम्मद आज़म कादरी अयोध्या के अंजुमन मुहाफ़िज़ मकाबीर-मसाजिद कमेटी के महासचिव हैं. यह संस्था मकबरों और मस्जिदों की हिफ़ाज़त के लिए काम करती है. वो कहते हैं कि अयोध्या की जितनी वक़्फ़ जायदादें हैं, चाहे वो मस्जिद, कब्रिस्तान, मज़ार या दरगाह हों, इन सबकी देखरेख, इन सब पर कोई कब्ज़ा न कर पाए, उनकी भूमि को कोई हानि न पहुंचा पाए, उनसे कोई छेड़छाड़ न हो, या कोई उन्हें बेचे नहीं, यह सारी जिम्मेदारी इस समिति की है.
कादरी कहते हैं कि नजूल रिकॉर्ड के हिसाब से अयोध्या में 101 मस्जिद और 185 कब्रिस्तान हैं. आज़म कादरी कहते हैं कि समिति बद्र मस्जिद को स्थानांतरित करने के एग्रीमेंट के ख़िलाफ़ है.
रिपोर्ट: अनंत झणाणें
शूट-एडिट: शुभम वर्मा
#ayodhya #ayodhyarammandir #masjid
ऐसे ही और दिलचस्प वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें-
/ @bbchindi
बीबीसी हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं-
फ़ेसबुक- / bbcnewshindi
ट्विटर- / bbchindi
इंस्टाग्राम- / bbchindi
बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/de...