Перейти к содержимому

500 आबादी वाला गांव आज भी सड़क से वंचित! बारिश में कट जाता है संपर्क, ग्रामीणों ने उठाई आवाज | Korb

Khabar plus1

0:00 / 0:00

500 आबादी वाला गांव आज भी सड़क से वंचित! बारिश में कट जाता है संपर्क, ग्रामीणों ने उठाई आवाज | Korb

307 просмотров · 2 недели назад
Khabar plus1
725 подписчиков
307 просмотров · 2 недели назад
कोरबा के इस गांव में आज तक नहीं बनी सड़क, एंबुलेंस तक नहीं पहुंच पाती! कोरबा जिले के जनपद पंचायत करतला अंतर्गत ग्राम पंचायत कराईनारा के आश्रित ग्राम सीधापाठ के ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग को लेकर सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की स्थापना के बाद से आज तक यहां पक्की सड़क नहीं बनाई गई है। लगभग 500 आबादी वाले इस गांव में बारिश के दिनों में मिट्टी का रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित होता है। आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस तक गांव नहीं पहुंच पाती। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण की मांग की है। वहीं सरपंच पवन सिंह कंवर ने भी कलेक्टर को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया है। अब देखना होगा कि प्रशासन ग्रामीणों की इस मांग पर क्या कदम उठाता है। 📍 स्थान: सीधापाठ, ग्राम पंचायत कराईनारा, जनपद पंचायत करतला, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) #Korba #KorbaNews #RoadIssue #GraminSamasya #ChhattisgarhNews #Kartala #VillageRoad #BreakingNews #KhabarPlus1 #CGNews #RoadDemand #CMGramSadakYojana #KorbaDistrict #LocalNews #khabarplus1 #latestnews #sukhnandankashyap #chhattisgarhbreaking #hindinews