Перейти к содержимому

शहर में हो रही चोरियों का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा

Umang Express

0:00 / 0:00

शहर में हो रही चोरियों का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा

45 578 просмотров · 1 год назад
Umang Express
2,59 тыс. подписчиков
45 578 просмотров · 1 год назад
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी कोतवाली पुष्पेंद्र सिह राठौर ने रामटेकरी क्षेत्र में स्थित श्रीनाथ ज्वेलर्स की दुकान 17 सितंबर 2025 को हुई चोरी की घटना के आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। 16 सितम्बर की मध्य रात्रि में राम टेकरी क्षेत्र में स्थित श्रीनाथ ज्वेलरी शॉप चोरी की घटना घटित हुई थी। जिसमें फरियादी मुकेश पिता सत्यनारायण सोनी निवासी जमींदार कालोनी रामटेकरी मदंसौर ने 17 सितम्बर को थाना कोतवाली पर रिपोर्ट की। उपरोक्त अपराध पंजीबद्ध होने के पश्चात थाना कोतवाली पुलिस की 05 पृथक पुलिस टीम अज्ञात आरोपियों का पता लगाने में लगाई गई। जिसके द्वारा सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए और उसके आधार पर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई एवं आरोपी मो हुसेन पिता शाबीर खान उम्र 40 साल निवासी नाहर सेय्यद के पास और अरफान उर्फ हरफु उर्फ इरफान पिता मुन्ना तांगे वाला उम्र 35 साल नि मुल्तानपुरा को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपियों के द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र में हुई घटना दिनांक 12-03-25 व 30-04-2025 व 05-06-25 व 28-06-25 को आदिनाथ विहार संजीत रोड, सम्राट मार्केट, शासकिय चिकित्सालय परिसर व रामटेकरी की घटित हुई चोरी की घटनाओं को भी घटित करना स्वीकार किया है। जिसमें भी आरोपियों से चोरी हुई संपत्ति बरामद की गई है ।