UP Election 2027: मेरठ की 7 सीटों पर महासंग्राम! SP-कांग्रेस vs BJP-RLD, ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद
The Reporter Hindi
0:00 / 0:00
UP Election 2027: मेरठ की 7 सीटों पर महासंग्राम! SP-कांग्रेस vs BJP-RLD, ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद
11 933 просмотра · 4 нед. назад
The Reporter Hindi
57,7 тыс. подписчиков
11 933 просмотра · 4 нед. назад
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए मेरठ का राजनीतिक समीकरण 2022 से पूरी तरह बदल चुका है। पिछली बार समाजवादी पार्टी और RLD साथ थे, जबकि अब SP-कांग्रेस गठबंधन और BJP-RLD गठबंधन आमने-सामने हो सकते हैं। दूसरी तरफ AIMIM के असदुद्दीन ओवैसी, आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद और BSP भी अलग चुनावी मैदान में हैं।
इस वीडियो में मेरठ जिले की सातों विधानसभा सीटों—सिवालखास, सरधना, हस्तिनापुर, किठौर, मेरठ कैंट, मेरठ शहर और मेरठ दक्षिण का सीटवार राजनीतिक विश्लेषण किया गया है।
2022 के चुनाव परिणाम, जीत-हार के अंतर और 2024 लोकसभा चुनाव में BJP के अरुण गोविल और SP की सुनीता वर्मा के बीच बेहद करीबी मुकाबले को आधार बनाकर समझेंगे कि 2027 में किस सीट पर कौन मजबूत दिखाई देता है।
क्या RLD के BJP के साथ जाने से जाट वोटों का फायदा NDA को मिलेगा? क्या AIMIM मुस्लिम वोटों में सेंध लगाकर SP को नुकसान पहुंचा सकती है? क्या चंद्रशेखर आजाद हस्तिनापुर जैसी सीटों पर दलित समीकरण बदल सकते हैं? और क्या मेरठ दक्षिण तथा किठौर फिर से बेहद करीबी मुकाबले की सीटें बनेंगी?
मेरठ की सातों सीटों का पूरा चुनावी गणित इस वीडियो में समझिए।
#UPElection2027 #Meerut #MeerutPolitics #UPPolitics #AkhileshYadav #Congress #BJP
हमसे अच्छी रिपोर्ट कोई दिखा ही नहीं सकता इसलिए The Reporter Hindi को देखते रहिए, चैनल को लाइक सब्सक्राइब कर लीजिए ताकि कोई भी नोटिफिकेशन छूटे नहीं
#thereporterhindi