श्री घण्टाकर्ण देवता की केदार यात्रा 2023 भाग - 2 🚩 | ghandiyal devta | | kedaryatra 🚩
Babbu Kandari vlogs
0:00 / 0:00
श्री घण्टाकर्ण देवता की केदार यात्रा 2023 भाग - 2 🚩 | ghandiyal devta | | kedaryatra 🚩
11 697 просмотров · 3 г. назад
Babbu Kandari vlogs
1,76 тыс. подписчиков
11 697 просмотров · 3 г. назад
🚩 घण्डियाल देवता की केदार यात्रा 2023 🚩
घंटाकर्ण मन्दिर समिति की ओर से घण्डियाल देवता की यात्रा केदारनाथ के लिए रवाना हुई। सोमवार को यात्रा का विधिवत शुभारंभ देवथान देवगढ़ी से हुआ। इस दौरान पुजारियों ने घण्डियाल देवता की विधिवत पूजा अर्चना के बाद निशाण यात्रा के लिए निकाले।
मंदिर समिति के महासचिव रामेश्वर बर्तवाल ने बताया कि देव यात्रा पैदल मार्ग से धुरेट, तल्ली रिगोली, फेतकंडा होते हुए मल्ली रिगोली रात्रि विश्राम हेतु पहुंचेगी। 25 अप्रैल को प्रातः देव पूजन के बाद यात्रा तेगड़, सौराखाल होते हुए सूर्यप्रयाग तिलवाड़ा के लिए निकलेगी, तिलवाड़ा में स्नान के बाद यात्रा कुडी, डंगवाल गांव होते हुए बेडु बगड़ में केदारनाथ राष्ट्रीय मार्ग से गुप्तकाशी के लिए प्रस्थान करेगी। उसके बाद गुप्तकाशी में भगवान विश्वनाथ की पूजा अर्चना के बाद यात्रा अगले रात्रि पड़ाव गौरीकुंड के लिए प्रस्थान करेगी। 26 अप्रैल को प्रातः स्नान पूजन के बाद देव यात्रा पैदल मार्ग से रात्रि पड़ाव केदार बेस कैम्प के लिए प्रस्थान करेगी। जिसके बाद 27 अप्रैल को प्रातः 5 बजे बेस कैंप से केदारधाम दर्शन के लिए प्रस्थान करेगी। भगवान केदार के दर्शनों के उपरांत यात्रा वापस गौरीकुंड के लिए प्रस्थान करेगी और मोटर मार्ग से त्रिजुगी नारायण रात्रि विश्राम हेतु रवाना होगी।
भगवान त्रिजुगी नारायण की पूजा अर्चना के बाद यात्रा अगले पड़ाव चिरबिटिया को प्रस्थान करेगी। 29 अप्रैल को यात्रा पैदल मार्ग से जिबालाखाल, ताल होते हुए घण्डियालधार रात्रि पड़ाव के लिए पहुंचेगी। 30 अप्रैल को घण्डियालधार से यात्रा देवथान देवगढी पहुंचेगी और इस तरह से यात्रा का समापन होगा। यात्रा में समिति के महासचिव उम्मेद मेहरा, वाहन प्रभारी धर्म सिंह बर्तवाल बिजेंद्र सिंह आदि श्रद्धालु मौजूद हैं।
Also Check - more update
Link1 - • केदार यात्रा के पश्चात अपने थान स्थान पहुं...
Link2 - • अस्सी लोस्तू की थाती श्री घण्टाकर्ण देवता ...