Перейти к содержимому

🤫इस पोटली में है स्वाद का खजाना🤤चिकन ग्रेवी के साथ पोटली स्टाइल लिट्टी!

CookingWithResa

0:00 / 0:00

🤫इस पोटली में है स्वाद का खजाना🤤चिकन ग्रेवी के साथ पोटली स्टाइल लिट्टी!

94 просмотра · 3 дня назад
CookingWithResa
73 подписчика
94 просмотра · 3 дня назад
आज की रेसिपी है एकदम यूनिक और मजेदार — पोटली डिजाइन वाली सत्तू भरी लिट्टी, चिकन ग्रेवी के साथ! 😍 मैं लिट्टी अक्सर बनाती रहती हूँ। हर दूसरे-तीसरे दिन घर में लिट्टी बन ही जाती है। लेकिन लिट्टी बनाते-बनाते मेरे मन में ख्याल आया कि क्यों न इस बार लिट्टी को थोड़ा अलग और यूनिक डिजाइन में बनाया जाए। बस फिर क्या था, मैंने लिट्टी को दिया एकदम खूबसूरत पोटली वाला डिजाइन। ❤️ लिट्टी तो आपने बहुत बार देखी होगी, लेकिन इस तरह की पोटली डिजाइन वाली लिट्टी शायद आपने पहले नहीं देखी होगी। देखने में यह जितनी खूबसूरत और अलग लगती है, खाने में भी उतनी ही स्वादिष्ट है। इस लिट्टी की सत्तू की स्टफिंग को मैंने बनाया है बहुत ही चटपटा और स्वादिष्ट। इसमें डाला है बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, नींबू का रस, बारीक कटा हुआ लहसुन, अदरक, थोड़ा सा भुना हुआ जीरा और स्वादानुसार नमक। इस मसालेदार सत्तू की स्टफिंग को अजवाइन और कलौंजी मिले आटे में भरकर मैंने लिट्टी को एकदम खूबसूरत पोटली का आकार दिया है। और इस यूनिक पोटली डिजाइन वाली लिट्टी के साथ बनाई है मसालेदार चिकन ग्रेवी, जिसका कॉम्बिनेशन इस लिट्टी के साथ इतना जबरदस्त लगता है कि स्वाद और भी बढ़ जाता है। 🤤 वैसे तो ये एक तरह से हमारी वही पारंपरिक सत्तू वाली लिट्टी है, लेकिन सिर्फ इसके डिजाइन को थोड़ा बदलकर मैंने इसे एकदम नया और आकर्षक रूप देने की कोशिश की है। घर में बार-बार एक ही तरह की चीज बनाते-बनाते कभी-कभी ऐसा कुछ नया करने का मन करता है, और इसी कोशिश में ये पोटली डिजाइन वाली लिट्टी बनकर तैयार हुई। 😍 अगर आपको लिट्टी पसंद है और कुछ नया, अलग और यूनिक तरीके से बनाना पसंद है, तो ये रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी। तो वीडियो को पूरा जरूर देखिए और देखिए सत्तू भरी लिट्टी को पोटली डिजाइन में कैसे बनाया और चिकन ग्रेवी के साथ इसका शानदार कॉम्बिनेशन कैसे तैयार किया। वीडियो पसंद आए तो Like, Comment और Subscribe जरूर करें और ऐसे ही नए और यूनिक रेसिपी वीडियो के लिए जुड़े रहें। ❤️ पूरा वीडियो देखें और कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको मेरी ये पोटली डिजाइन वाली लिट्टी कैसी लगी! 😍