डोगरा पहचान को लेकर युवा राजपूत सभा ने उठाई डोगरा सर्टिफिकेट लागू करने की मांगजम्मू।
Satya Lakeer News
0:00 / 0:00
डोगरा पहचान को लेकर युवा राजपूत सभा ने उठाई डोगरा सर्टिफिकेट लागू करने की मांगजम्मू।
29 просмотров · 2 нед. назад
Satya Lakeer News
4,46 тыс. подписчиков
29 просмотров · 2 нед. назад
डोगरा पहचान को लेकर युवा राजपूत सभा ने उठाई डोगरा सर्टिफिकेट लागू करने की मांग
जम्मू। युवा राजपूत सभा के प्रधान दिलावर सिंह ने आज एक प्रेस वार्ता कर डोगरा पहचान का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में डोगरों की पहचान को बनाए रखने के लिए डोगरा सर्टिफिकेट लागू किया जाना चाहिए।
दिलावर सिंह ने बताया कि जब रमन भल्ला मंत्री थे, उस समय जम्मू-कश्मीर में डोगरा सर्टिफिकेट की व्यवस्था लाई गई थी, लेकिन कश्मीर में विरोध के बाद इसे बंद कर दिया गया।
उन्होंने सरकार से अपील की कि डोगरा समुदाय की पहचान और अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए डोगरा सर्टिफिकेट को दोबारा लागू किया जाए।
दिलावर सिंह ने चेतावनी दी कि यदि दीपावली से पहले डोगरा सर्टिफिकेट लागू नहीं किया गया, तो युवा राजपूत सभा विभिन्न सभाओं के साथ मिलकर तवी ब्रिज पर धरना-प्रदर्शन करेगी और अपनी मांगों को लेकर आंदोलन शुरू करेगी।