Перейти к содержимому

शबरी के प्रेम में प्रभु राम ने चखे बेर, ऋषिमुख पर्वत पर हुआ हनुमानजी का दिव्य प्राकट्य

Rakesh kumar singhal

0:00 / 0:00

शबरी के प्रेम में प्रभु राम ने चखे बेर, ऋषिमुख पर्वत पर हुआ हनुमानजी का दिव्य प्राकट्य

236 просмотров · 2 дн. назад
Rakesh kumar singhal
9,45 тыс. подписчиков
236 просмотров · 2 дн. назад
शबरी के प्रेम में प्रभु राम ने चखे बेर, ऋषिमुख पर्वत पर हुआ हनुमानजी का दिव्य प्राकट्य अधोरी की झांकी से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध मण्ड्रेला. कस्बे की बाबा हड्डियानाथ की बगीची स्थित श्री बाल लच्छीराम रामलीला श्रेणी के तत्वावधान में चल रही रामलीला के सातवें दिन शनिवार रात भक्ति, समर्पण और प्रभु-भक्त मिलन के प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भगवान राम की सीता की खोज, भक्त शबरी की निष्कपट भक्ति, हनुमानजी का प्राकट्य और राम-सुग्रीव मिलन का प्रभावी मंचन आकर्षण का केंद्र रहा।रामलीला में वन-वन भटकते राम और लक्ष्मण सीता की खोज करते हुए भक्त शबरी की कुटिया पहुंचे। प्रभु के दर्शन होते ही शबरी की आंखों में भक्ति के आंसू छलक उठे। उन्होंने प्रेमपूर्वक बेर अर्पित किए। भक्ति में डूबी शबरी ने बेर मीठे हैं या नहीं, यह जानने के लिए उन्हें पहले चख लिया और फिर प्रभु को अर्पित किया। भगवान राम ने शबरी के उस निष्कपट प्रेम को स्वीकार करते हुए बेर ग्रहण किए और यह संदेश दिया कि भक्ति में पदार्थ नहीं, भाव की प्रधानता होती है।शबरी के मार्गदर्शन पर भगवान राम ऋषिमुख पर्वत की ओर पहुंचे। यहां हनुमानजी के प्राकट्य का दृश्य रामलीला का विशेष आकर्षण रहा। रजनीश सेन के नेतृत्व में हनुमानजी की भव्य झांकी सजाई गई। शंकर शरण पोलिवाल की अगुवाई में सामुहिक हनुमान चालीसा के पाठ और आरती के बीच हनुमानजी के मंच पर प्रकट होते ही रामलीला परिसर ‘जय श्रीराम’ और ‘जय बजरंगबली’ के जयकारों से गूंज उठा।इसके बाद भगवान राम और सुग्रीव का मिलन हुआ। सुग्रीव ने अपने भाई बाली द्वारा राज्य और पत्नी छीने जाने की व्यथा प्रभु के समक्ष रखी। भगवान राम ने धर्म की स्थापना के लिए बाली का वध किया और सुग्रीव को उसका राज्य वापस दिलाया। इसके बाद सुग्रीव ने माता सीता की खोज के लिए वानर सेना को चारों दिशाओं में भेजने का निर्णय लिया।राम की भूमिका नरेंद्र सिंघल, लक्ष्मण की अशोक ढेबानिया, हनुमानजी की प्रवेश सिंघल, सुग्रीव की विजेंद्र कड़वासरा, बाली की प्रदीप सिंघल तथा शबरी की भूमिका अनिल सिंघल ने निभाई। कलाकारों के प्रभावी अभिनय और भक्ति से ओतप्रोत दृश्यों ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा।रामलीला के अंतिम सीन में शिव भक्त अघोरियों की झांकी दिखाई गई जिसमें श्मशान घाट में अघोरी लीला देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। ram lilla ram vivah ramleela vivah seeta ram vivah ramleela video sita vivah ram lila ramleela seeta vivah ramleela radheshyam ramayana ram vivah ram leela live 2026 chandpur ki ramlila ram sita milan ram,ramlela am lila live ramlila live ramlila video ramlila live video #मंड्रेलारामलीला2026 #mandrellaramlila2026 #भगवानराम #रामलीला #ramlila #राम #Ram #सीता #हनुमान #वीर-योद्धा #पंचवटी #कुटिया #कैकई #मंथरा #रावण #मेघनाद#रामायण #लक्ष्मण #भरत #शत्रुधन #बाल्मीकि-रामायण #लच्छीरामजी #परशुराम #विभीषण #कुम्भकर्ण#कालनेमी#दशरथ #जनक #हनुमानजी #किसकन्दा #सुग्रीव #बाली #अभिनय #ऋषि-मुनियों #विश्र्वामित्र #मेघनाद #राज्याभिषेक #अयोध्या #भरत #रामदरबार #रावण_दरबार #Mandrella_ki_Ramlila #मंड्रेला_की_रामलीला #श्री_बाल_राम_श्रेणी_मंड्रेला #श्री_राम_सेवा_समिति_मंड्रेला #श्री_बाल_लच्छीराम_रामलीला_#श्रेणी_मंड्रेला #जय_हनुमान #MandrellaNews #Mandrella #मण्ड्रेला #नारद_मोह_भंग #रावण_जन्म #राम_जन्म #ताड़का_वध #राम_विवाह #सीता_स्वयंवर #शिव_धनुष #विभीषण #अयोध्या_नगरी #राम_मंदिर About Channel: हमारे इस यूट्यूब न्‍यूज चैनल पर आपको राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में जुड़ें तमाम समाचारों सहित ग्रामीण इलाकों से जुड़ी जानकारी आपको मिलेंगे एक नए रूप में.... India's best Youtube Hindi News Channel. channel covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports. #मंड्रेला #Mandrella #मंड्रेला_पुलिस_थाना #mandrellapulis #मंड्रेला_समाचार #मंड्रेला_थाना_क्षेत्र #LatestNews #HindiSamachar #Jhunjhunu #Mandrella #Mandrellanews #RakeshSinghal #वीडियो #पसंद आए तो plz #share,like,#comment and #subscribe my #channel @singhal 9782410682 #Mandrella #Ramleela #RavanVadh #RamRajyabhishek #CulturalHeritage #जयश्रीराम