Criminal Tulsi Rai arrested from Muzaffarpur
Live Cities Media Private Limited
0:00 / 0:00
Criminal Tulsi Rai arrested from Muzaffarpur
85 925 просмотров · 9 л. назад
Live Cities Media Private Limited
8,07 млн подписчиков
85 925 просмотров · 9 л. назад
मुजफ्फरपुर : कुख्यात तुलसी राय आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया. एसएसपी विवेक कुमार के निर्देश पर पारू पुलिस ने कलेक्ट्रेट कैंपस से उसे धर दबोचा. पुलिस उसे पूर्व मुखिया अमर भगत हत्याकांड में जेल भेजने की तैयारी कर रही है. तुलसी पारू समेत 17 बड़े कांडों में आरोपी है. इसमें हत्या, लूट, शराब कारोबार समेत अन्य संगीन मामले शामिल हैं. इस मामले में पारू थानाध्यक्ष केसरी चंद ने बताया कि पुलिस को तुलसी राय के कलेक्ट्रेट कैंपस में होने की गुप्त सूचना मिली थी. इस आधार पर पुलिस बल के साथ जाल बिछाकर उसे पकड़ा गया. उसे गिरफ्तार करने में पूरी सावधानी बरती गई थी. शनिवार को वह कलेक्ट्रेट कैंपस में बैठा था, उसी दौरान पुलिस ने उसे दबोचा. पूर्व मुखिया अमर भगत हत्याकांड का वह मुख्य साजिशकर्ता बताया जाता है.
जनवरी में हुई थी पूर्व मुखिया की हत्या
पारू की जगदीशपुर वाया पंचायत के पूर्व मुखिया अमर भगत की हत्या 16 जनवरी 2017 को हुई थी. इस हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता के रूप में तुलसी का नाम सामने आया था. दो बाइक सवार अपराधियों ने पूर्व मुखिया को पारू के हड़ताली मोड़ पर गोली मार दी थी.
राजनीतिक वर्चस्व में मारी गई थी गोली
राजनीतिक वर्चस्व को लेकर पूर्व मुखिया को गोली मारने की बात सामने आयी थी. तुलसी राय की पत्नी जिला पार्षद हैं. वहीं अमर भगत पहले खुद व बाद में उनकी पत्नी मुखिया बनीं. क्षेत्र में दोनों की राजनीतिक अदावत की चर्चा हमेशा से थी. बेगूसराय थाने में भी तुलसी पर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए साजिश रचने का मामला दर्ज है. वहीं जिले के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट, लूट समेत कई मामले दर्ज हैं. पुलिस उन सभी मामलों को खंगालने में जुट गई है.
शराब कारोबार में भी रहा संलिप्त
तुलसी शराब के धंधे भी शामिल रहा है. पारू समेत कई थानों में उस पर चार एफआईआर दर्ज हैं. क्षेत्र में शराब के बड़े माफिया के रूप में जाना जाता है. पुलिस को काफी दिनों से उसकी तलाश थी. कई बार पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन, वह पुलिस की पकड़ से बाहर था. राजनीतिक संरक्षण के कारण वह हमेशा पुलिस को चकमा दे रहा था. बताया जाता है कि पारू के ठेंगपुर में शराब धंधेबाजों पर छापेमारी के समय गोपालगंज पुलिस के साथ तुलसी राय भी था. लोगों में इस बात की चर्चा है कि सादे लिबास में पुलिस के साथ तुलसी को देखकर शराब धंधेबाजों ने हमला कर दिया था. इसमें गोपालगंज के दारोगा गंभीर रूप से घायल हो गये थे. Read More : https://goo.gl/G2wmzW
/ livecities
facebook.com/newslivecities/