Перейти к содержимому

Fake Currency Viral Video: घर के Printer से छापकर चलाए लाखों के नकली नोट, धरे गए। Ghaziabad Police

Viral Video News Adda

0:00 / 0:00

Fake Currency Viral Video: घर के Printer से छापकर चलाए लाखों के नकली नोट, धरे गए। Ghaziabad Police

319 110 просмотров · 4 г. назад
Viral Video News Adda
14,5 тыс. подписчиков
319 110 просмотров · 4 г. назад
Fake Currency Viral Video: घर के Printer से छापकर चलाए लाखों के नकली नोट, धरे गए। Ghaziabad Police यूपी की गाजियाबाद पुलिस को पिछले काफी दिनों से इलाके में नकली नोट चलाए जाने की सूचना मिल रही थी। शुक्रवार को पुलिस को पक्की खबर मिली और कवि नगर इलाके में पुलिस जब इस घर में जब पुलिस छापा मारने पहुंची तो यहां नकली नोट छापने का काम जारी था। हैरानी की बात तो ये है कि इसके लिए यहां कोई बड़ा तामझाम नहीं था। घर में इस्तेमाल होने वाले मामूली प्रिंटर से ही यहां नकली नोट छापे जा रहे थे। चंद सेकेंड में एक सफेद कागज पर 200 के चार नकली नोट छाप दिए गए।नकली नोट छापने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि घर के इसी प्रिंटर से 7 लोगों के इस गैंग ने मार्केट में 12 लाख से ज्यादा के नकली नोट चला दिए। आरोपियों के पास से 6 लाख 59 हज़ार की नकली करेंसी बरामद की गई है। इनमें 200, 500 और 2000 के नोट शामिल हैं। #FakeCurrency #ViralVideo #NBT वायरल वीडियो और तस्वीरें अब हमारे जीवन का हिस्सा हैं। सोशल मीडिया के दौर में अब वायरल वीडियो और उससे जुड़ी पूरी जानकारी भी उतनी ही अहम हो गई है, जितनी कोई दूसरी बड़ी खबर। नवभारत टाइम्स ऑनलाइन का ये नया चैनल आप तक ऐसे ही वायरल वीडियो लगातार पहुंचाएगा। ये वीडियो कभी मजेदार होंगे, कभी चौकाएंगे तो कभी आपको जागरूक और सावधान भी करेंगे। तो जुड़िए और देखते रहिए- वायरल वीडियो न्यूज अड्डा।