Перейти к содержимому

UP ELECTION 2027: छाता-माँठ सीट का सियासी गणित, क्या है पूरा समीकरण? | ABPLIVE

ABPLIVE

0:00 / 0:00

UP ELECTION 2027: छाता-माँठ सीट का सियासी गणित, क्या है पूरा समीकरण? | ABPLIVE

21 237 просмотров · 5 дней назад
ABPLIVE
31 млн подписчиков
21 237 просмотров · 5 дней назад
छाता सीट की विधानसभा संख्या 81 है. छाता मथुरा लोकसभा और ज़िला दोनों का हिस्सा है. छाता से चौधरी लक्ष्मीनारायण बीजेपी से सिटिंग विधायक हैं और योगी सरकार में मंत्री भी हैं. लक्ष्मीनारायण बसपा और कांग्रेस में भी रह चुके हैं. 2017 से लक्ष्मीनारायण बीजेपी में हैं और 2017 और 2022 में बीजेपी के विधायक बने. छाता विधानसभा सीट पर बीजेपी, आरएलडी और बसपा चुनाव जीतती रही हैं. 1996 में कांग्रेस आखिरी बार छाता विधानसभा जीत पाई थी. छाता में अब तक समाजवादी पार्टी एक बार भी चुनाव नहीं जीत पाई है. छाता विधानसभा सीट जाट और ठाकुर बाहुल्य विधानसभा सीट है. छाता में जाट और ठाकुर दोनों ही समाज के वोट बराबर बराबर हैं. 2026 में एसआईआर के बाद छाता विधानसभा सीट में 3,29,695 वोट बचे हैं. 2024 लोकसभा चुनाव के समय छाता में 3,75,497 मतदाता थे. एसआईआर के बाद लगभग 45,802 वोट घटे हैं. 2022 विधानसभा चुनाव में छाता विधानसभा सीट से बीजेपी के लक्ष्मीनारायण चौधरी विधायक बने. लक्ष्मीनारायण अलग अलग दलों से छाता से 5 बार के विधायक हैं. सपा ने गठबंधन के तहत छाता विधानसभा सीट आरएलडी के कोटे में दे दी. आरएलडी ने पूर्व विधायक तेजपाल सिंह को टिकट दिया. बसपा ने सोनपाल और कांग्रेस ने पूनम देवी को टिकट दिया. दिलचस्प यह रहा है कि 2022 विधानसभा चुनाव में छाता से एक अन्य लक्ष्मीनारायण निर्दलीय चुनाव लड़ गए, जिन्हें कांग्रेस पार्टी से ज़्यादा वोट मिल गए. अभी जब बीजेपी और आरएलडी का गठबंधन है तो 2027 में सबसे ज़्यादा लड़ाई इसी बात की होगी कि छाता विधानसभा सीट बीजेपी या आरएलडी किसके कोटे में जाएगी. माँठ सीट की विधानसभा संख्या 82 है. माँठ, मथुरा ज़िले की हाईप्रोफाइल विधानसभा सीट मानी जाती है. यूपी बीजेपी के महामंत्री राजेश चौधरी माँठ से सिटिंग विधायक है. श्याम सुंदर शर्मा माँठ से कई बार के विधायक रह चुके हैं. अखिलेश यादव के करीबी संजय लाठर कई बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं. आरएलडी माँठ पर अपनी दावेदारी हमेशा किए रहती है. जयंत चौधरी खुद 2012 में माँठ से विधायक रह चुके हैं. माँठ विधानसभा सीट पर बसपा कई बार चुनाव जीती है. बीजेपी पहली बार साल 2022 में माँठ विधानसभा सीट जीती. समाजवादी पार्टी अब तक एक बार भी माँठ विधानसभा सीट नहीं जीत पाई है. कांग्रेस आखिरी बार 1980 में माँठ विधानसभा सीट जीती थी. माँठ विधानसभा सीट जाट और ब्राह्मण बाहुल्य विधानसभा सीट मानी जाती है. बघेल और कश्यप वोट माँठ में बहुत निर्णायक भूमिका में होता है. 2026 में एसआईआर के बाद माँठ विधानसभा सीट पर 2,86,487 मतदाता बचे हैं. 2024 लोकसभा चुनाव में माँठ विधानसभा सीट पर 3,55,936 मतदाता थे. एसआईआर के बाद माँठ विधानसभा सीट पर 69,449 मतदाता कम हुए हैं. एक ग्रामीण विधानसभा पर इतनी बड़ी संख्या में मतदाता का कम होना, एक बड़ी राजनीतिक चुनौती पक्ष और विपक्ष दोनों के लिए मानी जा सकती है. 2022 विधानसभा चुनाव में माँठ से बीजेपी के राजेश चौधरी विधायक बने. समाजवादी पार्टी ने संजय लाठर को उम्मीदवार बनाया. बसपा ने श्याम सुंदर शर्मा और कांग्रेस ने सुमन चौधरी को टिकट दिया. बीजेपी और सपा ने जाट उम्मीदवार को चुनावी रण में उतारा तो बसपा ने ब्राह्मण समाज के चेहरे को टिकट दिया. #UPElection2027 #UPPolitics #UttarPradeshElection #ChhataElection #MantElection #MathuraPolitics #UPElectionNews #UPPolitics2026 #AssemblyElection2027 UP election 2027, UP politics, Uttar Pradesh election 2027, Chhata election 2027, Mant election 2027, Chhata assembly seat, Mant assembly seat, Mathura politics, UP election news, UP politics 2026 #ABPLIVE #ABPLIVEChannel Subscribe to ABPLIVE:    / @abp_live   About Channel: ABPLIVE एक समाचार चैनल है जो नवीनतम शीर्ष समाचारों, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन, राजनीति और कई और अन्य कवरेज प्रदान करता है। यह चैनल मुख्य रूप से भारत के विभिन्न हिस्सों से नवीनतम समाचारों का विस्तृत विवरण प्रदान करता है। ABPLIVE is a news hub which provides you with the comprehensive up-to-date news coverage from all over India and World. Get the latest top stories, current affairs, sports, business, entertainment, politics, astrology, spirituality, and many more here only on ABP News Hindi. ABPLIVE is a popular Hindi News Channel made its debut as STAR News in March 2004 and was rebranded to ABP News from 1st June 2012. The vision of the channel is 'Aapko Rakhe Aagey' - the promise of keeping each individual ahead and informed. ABP News is best defined as a responsible channel with a fair and balanced approach that combines prompt reporting with insightful analysis of news and current affairs. ABP News maintains the repute of being a people's channel. Its cutting-edge formats, state-of-the-art newsrooms commands the attention of 48 million Indians weekly. Watch Live on https://abplive.com/live-tv ABP Hindi: https://abplive.com/ ABP English: https://news.abplive.com/ Download ABP App for Apple: https://itunes.apple.com/in/app/abp-l... Download ABP App for Android: https://play.google.com/store/apps/de... Social Media Handles: Instagram:   / abpnewstv   Facebook:   / abpnews   Twitter:   / abpnews