कानपुर देहात में भदौरिया ट्रैक्टर एजेंसी ने एक साथ बेचे 21 सोनालिका ट्रैक्टर | UP News
R Hindustan
0:00 / 0:00
कानपुर देहात में भदौरिया ट्रैक्टर एजेंसी ने एक साथ बेचे 21 सोनालिका ट्रैक्टर | UP News
160 просмотров · 17 ч назад
R Hindustan
27,9 тыс. подписчиков
160 просмотров · 17 ч назад
#KanpurDehat #SonalikaTractor #BhadauriaTractorAgency #TractorSale #Farmers #Navratri #UPNews
कानपुर देहात के अकबरपुर स्थित भदौरिया ट्रैक्टर एजेंसी ने नवरात्रि के दूसरे दिन एक साथ 21 सोनालिका ट्रैक्टरों की बिक्री कर बड़ी उपलब्धि हासिल की। एजेंसी की इस उपलब्धि पर सोनालिका कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट पुष्पेंद्र निषाद ने भी सराहना की।
एजेंसी के डायरेक्टर धर्मपाल भदौरिया ने बताया कि किसानों की जरूरतों को समझना और उनकी समस्याओं का समाधान करना एजेंसी की प्राथमिकता है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय कर्मचारियों की मेहनत और किसानों के भरोसे को दिया।
एजेंसी संचालक रामेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, सोनालिका कंपनी अपने 30 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रही है। उन्होंने दावा किया कि सोनालिका ट्रैक्टर की कुल बिक्री में कानपुर देहात की भदौरिया ट्रैक्टर एजेंसी की हिस्सेदारी 44 प्रतिशत है।
सोनालिका के वाइस प्रेसिडेंट पुष्पेंद्र निषाद ने कहा कि कंपनी किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए फीचर्स वाले ट्रैक्टर उपलब्ध करा रही है, जिससे खेती का काम आसान बनाने और लागत कम करने में मदद मिल सके।
English:
Bhadauria Tractor Agency in Akbarpur, Kanpur Dehat, sold 21 Sonalika tractors on a single day during Navratri. The agency credited the achievement to its employees’ efforts and farmers’ trust. Sonalika officials also appreciated the agency’s performance.
#KanpurDehat #Sonalika #TractorNews #Farmers #AgricultureNews #Navratri #UPNews