Перейти к содержимому

न्याय और कानून- गोद लिए गए बच्चे के संपत्ति पर अधिकार पर कोर्ट ने क्या कहा जानें माला दीक्षित से

Dainik Jagran - दैनिक जागरण

0:00 / 0:00

न्याय और कानून- गोद लिए गए बच्चे के संपत्ति पर अधिकार पर कोर्ट ने क्या कहा जानें माला दीक्षित से

32 432 просмотра · Трансляция закончилась 3 года назад
Dainik Jagran - दैनिक जागरण
11 млн подписчиков
32 432 просмотра · Трансляция закончилась 3 года назад
तेलंगाना हाई कोर्ट ने बहुत महत्वपूर्ण फैसला दिया है जिसमें गोद लिए गए बच्चे के संपत्ति पर हक के बारे में स्थिति स्पष्ट की है। तेलंगाना हाई कोर्ट की पूर्ण पीठ ने 27 जून 2023 को दिए फैसले में कहा है कि गोद लिया गया बच्चा जन्म देने वाले परिवार की संपत्ति में हिस्से का दावा नहीं कर सकता। हाई कोर्ट ने कहा है कि गोद लेने के बाद बच्चा अपने जन्म देने वाले परिवार का सहदायिक नहीं रह जाता उसका जन्म देने वाले परिवार की संपत्ति में हित खत्म हो जाते हैं। तेलंगाना हाई कोर्ट ने साफ किया है कि सिर्फ एक ही स्थिति है जिसमें गोद लिये गए बच्चे को जन्म देने वाले परिवार की संपत्ति में हिस्सा मिलता है वो है कि जब उसे गोद लिए जाने से पहले ही संपत्ति का बंटवारा हो चुका हो और उसे उसका हिस्सा दिया जा चुका हो। या उसने संपत्ति स्वयं अर्जित की हो, अथवा उसे संपत्ति वसीयत में मिली हो, या फिर उसे वह संपत्ति उसके पास एकमात्र जीवित सहदायिक के रूप में मिली हो। संपत्ति उसकी अकेले की हो सहदायिक संपत्ति न हो जो अन्य सहदायिकों के साथ रखी गई है। ऐसा होने पर वह बच्चा अपनी आवंटित संपत्ति को गोद लेने वाले परिवार तक ले जा सकता है। हाई कोर्ट ने यह फैसला गोद लिये बच्चे के जन्म देने वाले परिवार की संपत्ति में अधिकार के संबंध में उसे विचार के लिए भेजे गए कानूनी सवाल का जवाब देते हुए सुनाया है। #jagranlive #livenews #dainikjagran #livetv #hindinews #livehindinews ********** For more Videos visit 👉 https://www.jagrantv.com ********** Follow us for Breaking News, Sports Coverage, Entertainment, Bollywood, Tech, Auto & more! Subscribe to Dainik Jagran | Click Here ► http://bit.ly/DainikJagran_YT Download the Dainik Jagran Mobile APP: https://jagranapp.page.link/jagranapp... Subscribe now to our Network Channels: 👉 Jagran Josh: http://bit.ly/2vfXoVb 👉 iNextLive: http://bit.ly/2ACF6T1 👉 HerZindagi: http://bit.ly/2vyJE7l 👉 OnlyMyHealth: http://bit.ly/2n7Rtx7 👉 Jagran HiTech: https://bit.ly/36XHoZM Follow us on Social Media: 👉 Facebook: http://bit.ly/DainikJagran_FB 👉 Twitter: http://bit.ly/TweetToDainikjagran Visit our website - https://www.jagran.com