ईश्वर का सर्वश्रेष्ठ विरासत में प्राप्त करें-उससे कम पर समझौता न करें | Joseph Prince | NCTV हिंदी
New Creation TV Hindi
0:00 / 0:00
ईश्वर का सर्वश्रेष्ठ विरासत में प्राप्त करें-उससे कम पर समझौता न करें | Joseph Prince | NCTV हिंदी
5 147 просмотров · 2 мес. назад
New Creation TV Hindi
153 тыс. подписчиков
5 147 просмотров · 2 мес. назад
क्या आप उस एक चीज़ को जानते हैं जो आपको परमेश्वर के सभी वचनों को पाने से रोकती है?
प्रिय, यहोवा चाहते हैं कि आपको वो सारा आशीर्वाद मिले जिसके लिए उन्होंने क्रूस पर भरपाई की थी, और वो नहीं चाहते कि आपको उससे कुछ भी कम मिले! इस संदेश को सुनते हुए धरती पर स्वर्ग के दिनों का अनुभव करना शुरू करें और ऐसी सच्चाइयां जानें जिनसे आपको:
• यह समझने में मदद मिलेगी कि कौन सी चीज़ आपके जीवन में परमेश्वर के आशीर्वाद की परिपूर्णता को दूर करती है।
• महँगे नुकसान से बचने में मदद मिलेगी, जो आपकी शांति, भलाई और स्वास्थ्य से समझौता करते हैं।
• अपने परिवार, रिश्तों और करियर के लिए परमेश्वर की योजनाओं और उद्देश्यों में चलने में मदद मिलेगी।
जो आप स्वाभाविक रूप से देखते हैं, उसपर विश्वास न करें। उसके बजाय, परमेश्वर के अचूक वचन पर नज़र रखें, और उसके बाद कोई भी चीज़ उनकी भलाई को आपके जीवन में आने से नहीं रोक पायेगी!
इस संदेश का प्रचार 21 अक्टूबर 2018 को अंग्रेज़ी में किया गया था।
--
इस वीडियो की सामग्रियां पेशेवर चिकित्सा सलाह का स्थान नहीं लेती हैं। अगर आपको या आपके किसी प्रियजन को कोई स्वास्थ्य समस्या या पहले से कोई चिकित्सा विकार है तो कृपया किसी योग्य चिकित्सक या स्वास्थ्य-देखभाल प्रदाता से परामर्श लें। कृपया इस वीडियो में आपको जो भी बताया गया है उसे अपनी दवा लेना या इलाज करवाना बंद करने लिए अनुमति या प्रोत्साहन के रूप में न समझें। हालाँकि, हम कोई गारंटी नहीं देते और इस बात को समझते हैं कि अलग-अलग लोग अलग-अलग परिणामों का अनुभव करते हैं, फिर भी हम आपको स्वास्थ्य या चिकित्सा से जुड़े अपने विशेष मुद्दे के संबंध में यहोवा से उनकी बुद्धिमत्ता और मार्गदर्शन माँगने और पाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। हम सभी आस्थावानों के साथ परमेश्वर के वचन और आरोग्यता के वादों पर विश्वास करने और उनकी पुष्टि करने के लिए हमेशा विश्वास के साथ खड़े रहते हैं।
#JosephPrinceहिंदी #जोज़फ़प्रिंसहिंदी #NCTVहिंदी #JosephPrinceHindi #NCTVHindi