Перейти к содержимому

साउथ दिल्ली साकेत सर्कल प्रेस एन्क्लेव रोड ट्रैफिक पुलिस-MCD का बड़ा एक्शन, 100 से ज्यादा चालान

India News Track

0:00 / 0:00

साउथ दिल्ली साकेत सर्कल प्रेस एन्क्लेव रोड ट्रैफिक पुलिस-MCD का बड़ा एक्शन, 100 से ज्यादा चालान

319 просмотров · 4 дн. назад
India News Track
714 подписчиков
319 просмотров · 4 дн. назад
🔴 *साकेत सर्कल में ट्रैफिक पुलिस-MCD का बड़ा एक्शन, 100 से ज्यादा चालान* साउथ दिल्ली के साकेत सर्कल और प्रेस एन्क्लेव रोड पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और MCD ने संयुक्त ड्राइव चलाकर अतिक्रमण और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। नो-पार्किंग में खड़े वाहनों और रॉन्ग साइड चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए *100 से ज्यादा चालान* किए गए। वहीं, MCD की टीम ने फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण और वहां रखे सामान को हटाया। इस कार्रवाई के दौरान *साकेत सर्कल के टीआई राहुल कुमार, हौज खास सर्कल के टीआई संजय कुमार, एसआई राम किशोर, एएसआई पवन अहलावत और हेड कांस्टेबल धारा सिंह* मौजूद रहे। इसके अलावा *साकेत और मालवीय नगर थाना पुलिस* ने भी अभियान में सहयोग किया। MCD की ओर से *एल-आई हरीश कुमार* अपने 8 स्टाफ सदस्यों के साथ मौके पर मौजूद रहे और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में शामिल हुए। प्रशासन का कहना है कि ऐसी संयुक्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और जाम की समस्या को कम किया जा सके और आम लोगों की आवाजाही आसान हो। *इंडिया न्यूज़ ट्रैक — सच की आवाज आपके साथ।* #Saket #PressEnclaveRoad #DelhiTrafficPolice #MCD #SouthDelhi #TrafficPolice #Encroachment #DelhiNews #SaketCircle #IndiaNewsTrack