Перейти к содержимому

Online वैदिक सत्संग-3, दुर्गुणों को दूर कैसे करें? (भाग-2)

Darshan Yog Mahavidyalaya

0:00 / 0:00

Online वैदिक सत्संग-3, दुर्गुणों को दूर कैसे करें? (भाग-2)

2 901 просмотр · Трансляция закончилась 5 лет назад
Darshan Yog Mahavidyalaya
37,3 тыс. подписчиков
2 901 просмотр · Трансляция закончилась 5 лет назад
सादर नमस्ते जी, सूचना- अगला वैदिक सत्संग इसी विषय पर 31 जनवरी 2021 को समय दोपहर 3:30 से आयोजित होगा। शेष उपायों को प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाएगा। वीडियो के समय 6:30 से 8:10 तक गूगल मीट के संचालन में जो भूले की हैं उनके लिए क्षमा चाहता हूं। वीडियो के समय 6:30 से 7:50 तक चित्र श्री आलोक जी साहू का दिख रहा है तथा आवाज श्री नेता राम जी की आ रही है। - ईश्वरानंद Online वैदिक सत्संग-2, दुर्गुणों को दूर कैसे करें? (भाग-1) देखने के लिए लिंक -    • Online वैदिक सत्संग-2 - दुर्गुणों को दूर क...   "अध्यात्म जागृति इंटरनेट सत्र" संबन्धित जानकारी - 🤔 *एक आध्यात्मिक जिज्ञासु के मन में ये प्रश्न आने स्वाभाविक हैं कि -* ❓ईश्वर एक है या अनेक ? ❓ईश्वर एक है तो विभिन्न मत, पंथ, संप्रदाय कैसे बनें ? ❓यदि ईश्वर सभी जगह हैं और सब कुछ जान रहे हैं तो उनके सामने ही चोरी, डकैती, अन्याय, शोषण आदि क्यों हो रहा है और उसे ईश्वर रोकते क्यों नहीं हैं ? जबकि उन्हें हम माता-पिता आदि कहते हैं। ❓क्या हम आत्मा ईश्वर के अंश हैं ? ❓यदि हम ईश्वर के अंश हैं तो ईश्वर के समान पवित्र, ज्ञानी, आनन्दी क्यों नहीं हैं ? ❓क्या ईश्वर अवतार लेते हैं ? ❓क्या श्री राम जी, श्री कृष्ण जी, ईसा मसीह आदि ईश्वर के अवतार थे ? ❓ क्या वास्तव में मनुष्यों को देवी-देवता आते हैं ? ❓क्या राहु-केतु, शनि आदि ग्रह हमारे जीवन पर प्रभाव डालते हैं ? ❓ ब्रह्मचर्य का पालन कैसे करें ? मन को पवित्र कैसे रखें ? ❓क्रोध आदि कैसे दूर करें तथा परिवार में मिलकर कैसे रहें ? ❓मनुष्य जीवन का मुख्य लक्ष्य क्या है ? यह संसार क्यों बनाया गया है ? ❓ध्यान कैसे करें ? ❓क्या भूत-प्रेत होते हैं ? ... आदि अनेक प्रश्नों का उत्तर दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़ (गुजरात) द्वारा आयोजित हो चुके... 🧘🏻‍♂💥 अध्यात्म जागृति 💥🧘🏻‍♂ 📱 इंटरनेट सत्र 📱 के वीडियोज द्वारा तर्क और प्रमाण पूर्वक जान सकते हैं। ध्यान दीजिएगा कि... 💥 हर समय बहुमत को प्रमाण नहीं माना जा सकता क्योंकि बहुमत असत्य मानने वालों का भी हो सकता है। 💥 पीढ़ी दर पीढ़ी परंपरा से जो बातें चली आ रही हैं उनमें भी सारी बातें पूर्ण सत्य नहीं मानी जा सकती क्योंकि कभी अज्ञानता के कारण गलत मान्यताएँ या गलत परंपराएँ चल पड़ी हों। 💥 संस्कृत बोलने वालों की हर बात या संस्कृत में लिखी हर बात भी सत्य नहीं मानी जा सकती क्योंकि रावण, दुर्योधन आदि भी संस्कृत जानने मानने वाले ही थे तथा कुछ मत, पंथ, संप्रदायों की संस्कृत पुस्तक में विज्ञान के विरुद्ध बातें लिखी मिलती हैं। 💥 वेद, पुराण, कुरान, बाईबल आदि पुस्तकों में से सत्य पुस्तक कौन सी है? क्योंकि इन पुस्तकों में भी परस्पर एक ही विषय में विरुद्ध बातें हैं इसलिए सभी पुस्तकें ईश्वरीय नहीं हो सकती हैं। तो फिर सत्य का पता हम कैसे करें❓🤔 आदि की जानकारी इस अध्यात्म जागृति इंटरनेट सत्र के माध्यम से आप जान सकते हैं। 😌 इस सत्र के माध्यम से कई अंधविश्वासों, कुरीतियों और पाखंडों का पता चलेगा। 🧘🏻‍♂दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़ द्वारा लॉकडाउन के समय घर में रहते हुए ही आत्मा, परमात्मा, जन्म-मृत्यु, स्वर्ग-नरक, कर्मफल, वेद, यज्ञ, ध्यान, योग, ब्रह्मचर्य, सुख-शांति आदि विषयों को तर्क और प्रमाणों के आधार पर सरलता से समझाने के लिए एक इंटरनेट सत्र चलाया गया। इस इंटरनेट सत्र की वीडियोस देखने के लिये भेजी गई प्लेलिस्ट की लिंक को क्लिक करें तथा प्रथम सत्र की लिंक को क्लिक कर वीडियो के डिस्क्रिप्शन को पढ़ें। उसमें अन्य आवश्यक जानकारी दी गई है। प्रथम सत्र से 21वें सत्र तक के वीडियो क्रम से देखने, सुनने से आप आध्यात्मिक सत्य सिद्धांतों को सरलता से जान सकेंगे। कृपया सत्र की वीडियो क्रम से ही देखें। सभी सत्रों के प्लेलिस्ट की लिंक 👇 https://www.youtube.com/playlist?list... प्रथम सत्र की लिंक 👇    • "अध्यात्म जागृति" इंटरनेट सत्र - प्रथम सत्...   📣 वीडियो देखते समय कृपया लाइव चैट(Live Chat) को open कर सकते हैं जिससे कि ऑनलाइन पूछी गई बातों का उत्तर भी आप जान सकें। 📣 यूट्यूब वीडियो को यदि आप कम समय में सुनना चाहते हैं तो वीडियो की गति (स्पीड) आप बढ़ा सकते हैं, इसके लिए यूट्यूब वीडियो में ऊपर दायीं ओर जो थ्री डॉट्स दिखते हैं उसे क्लिक कर प्लेबैक स्पीड का ऑप्शन चयन करते हुए स्पीड को बढ़ा सकते हैं। 📣 सत्र से लाभान्वित कुछ सज्जनोंं के अनुभव व उपलब्धियों का संग्रह नीचे दी गई लिंक👇 से देख सकते हैं- https://www.youtube.com/playlist?list... 📣 अपने परिचितों को भी यह सूचना प्रेषित कर सत्य के प्रचार में सहायक बन सकते हैं। धन्यवाद।💐 🌹🌼🌹🌼🌹🌼🌹🌼🌹 "अध्यात्म जागृति" नामक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक- https://t.me/adhyatmajagriti पता- दर्शन योग महाविद्यालय, आर्यवन, रोजड, सबरकांठा, गुजरात वाट्सएप नंबर- 8469567330 (ईश्वरानन्द) 9409415011(कार्यालय)