Gunda na mor nu shaak/गोंदी के मोर की सब्ज़ी/Bohar bhaji recipe
Mamta's Kitchen
0:00 / 0:00
Gunda na mor nu shaak/गोंदी के मोर की सब्ज़ी/Bohar bhaji recipe
48 759 просмотров · 4 года назад
Mamta's Kitchen
18,6 тыс. подписчиков
48 759 просмотров · 4 года назад
#ગુંદાનામોરનુંશાક#गोंदीकेमोरकीसब्जी#गोंदीकेमोरकीभाजी#बोहरभाजी#छत्तीसगढकीफेमसबोहरभाजी#healthyrecipes Mamta's kitchen# लसोड़ाकीसब्ज़ी,लसोडे के फूल की भाजी,भाजी नं.22 बोहार भाजी#wonderchefcookware #easyrecipes,छत्तीसगढ की सबसे महंगी#glueberry#honestkitchen भाजी#ગુંદાનામોરનુંશાકબનાવવાનીરીત # बोहरभाजीबनानेकीविधि#hoetomakeboharbhaji,gunda subji,mamtaskitchen#mamta_skitchen#wonderchefcookware #honestkitchen #easyrecipes #nishamadhulika #kunalkapoor #gujaratirecipes,mamtaskitchen#mamta_skitchen#wonderchefcookware #honestkitchen #easyrecipes #nishamadhulika #kunalkapoor,ranveer brar #gujaratirecipes,पूनम देवनानी रेसिपी,masala kitchen,Sanjeev Kapoor recipes,village recipes, skinny recipes ,kitchen series
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में खान पान का एक अलग ही रवैया है. यहां के लोग भाजी खूब खाते हैं और छत्तीसगढ़िया भाजियों में सबसे महंगी होती है बोहार भाजी. भले ही ये साल भर में कुछ दिनों तक ही मिल पाती है. लेकिन इसके लाजवाब स्वाद के लिये लोग हर कीमत देने को तैयार रहते है. बोहार भाजी 400 रुपये किलो तक बिकती है. कहते हैं कि खान पान का तरीका. किसी भी जगह की प्राकृतिक और भौगोलिक स्थिति पर निर्भर करता है. छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां मैदानी और जंगली इलाके ज्यादा है. लिहाजा सब्जीयों में भाजी का भी खूब इस्तेमाल होता है. आम भाजीयों में पालक, चौलाई, मैथी और लाल भाजी तो खाए ही जाते है. साथ में कई तरह की और लोकल भाजी यहां लोक प्रिय है और इन्ही में से एक है बोहार भाजी.
बोहार भाजी कई मामलो में खास है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका बेमिसाल स्वाद है. आप जान कर हैरान होंगे कि ये भाजी बाजार में 400 रुपये किलो तक बिकती है. इसकी वजह ये है कि बोहार भाजी साल भर में कुछ दिनो के लिये ही मिलती है. हर साल मार्च अप्रेल माह में ही कभी कभी ये बाजार में पहुंचती है. इसके स्वाद के लिये लोग उंची कीमत चुकाने को भी तैयार रहते हैं. धमतरी में सब्जी भाजियों का काम करने वाले रामनाथ सोनकर बताते हैं कि बोहार छत्तीसगढ़ की सबसे महंगी भाजी क्यों है. आम तौर पर भाजी की फसल पौधो के रूप में होती है, लेकिन बोहार भाजी.
कफ, विष, कृमि आदि का वमन करती है
मार्च, अप्रैल और मई माह में ही मिलने वाली बोहार भाजी ने बाजार में दस्तक दे दी है। तोड़ने में अनुभव की जरूरत होने की अनिवार्यता भी इसकी कम आपूर्ति की वजह है।
Benefits of bohar bhaji👇
भरपूर पोषक तत्वों से युक्त बोहार भाजी में कफ दूर करने के तत्व मिले हैं। विषनाशक तो है ही, साथ ही कृमि भी खत्म करती है। इसकी वजह से पाचन शक्ति बढ़ाने में भी मदद मिलती है। यह अतिसार खत्म करती है तो दर्द भी दूर करती है। पत्तियों के सेवन से कई रोगों को नियंत्रित किया जा सकता है। पेड़ की छाल पीसकर त्वचा में लगाने से खुजली से छुटकारा पाया जा सकता है।
इसके पेड़ का नाम है-कॉर्डिया डाइकोटोमा
प्राकृतिक रूप से तैयार होने वाले कॉर्डिया डाइकोटोमा के वृक्ष में हरी पत्तियां होती हैं। इन्हीं पत्तियों के बीच गुच्छेदार फूल लगते हैं। जब ये कलियों के स्वरूप में होतीं हैं, इसी दौरान इन्हें तोड़ा जाता है क्योंकि फूलों में पंखुड़ियां लगने के बाद यह सेवन के योग्य नहीं रह जातीं। कलियों के ऐसे ही समूह को बोहार भाजी के नाम से जाना जाता है।