जौनपुर में गो!ली मारकर रमाकांत यादव की ह!त्या,श!व फेका नदी किनारे,पिता ने खोला राज!
AZAD VIP NEWS и Apana Azad
0:00 / 0:00
जौनपुर में गो!ली मारकर रमाकांत यादव की ह!त्या,श!व फेका नदी किनारे,पिता ने खोला राज!
44 327 просмотров · 10 месяцев назад
AZAD VIP NEWS и Apana Azad
44 327 просмотров · 10 месяцев назад
जौनपुर में गो!ली मारकर रमाकांत यादव की ह!त्या,श!व फेका नदी किनारे,पिता ने खोला राज!
Ground Reporting Location:-
#trendingvideo #viralreelsyoutube #reelsyoutube #virals #shorts
#azadvipnews #apanaAzad
#JaunpurRamakantYadavhatyakand
Youtube:- / @azadvipnews
Facebook:- / 1gsaztqqkb
Twitter:-https://x.com/AZADVIPNEW19678?t=-jFm0...
जौनपुर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दोस्त गिरफ्तार – झाड़ियों में फेंका था शव
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। मछलीशहर थाने के हिस्ट्रीशीटर रमाकांत यादव (29) की उसके ही दोस्त ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने शव को सिकरारा थाना क्षेत्र के समाधगंज स्थित बरगुदर पुल के पास झाड़ियों में फेंक दिया।
रमाकांत मुंबई में रहता था और तीन दिन पहले घर आने के लिए निकला था। प्रयागराज पहुँचने पर उसने अपने दोस्त अशोक को फोन किया और दोनों गाड़ी से जौनपुर की ओर चल पड़े। रास्ते में ही दोनों के बीच पैसे के लेनदेन और पुराने विवाद को लेकर तकरार हुई, जिसके बाद अशोक ने रमाकांत को गोली मार दी।
घर न पहुँचने पर पत्नी रेखा यादव ने 23 नवंबर को मछलीशहर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के दौरान अशोक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल असलहा भी बरामद हो गया।
एएसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पत्रकार आजाद यादव की रिपोर्ट