Kanyakumari Tourist Places I Vivekananda Rock Memorial I कन्याकुमारी दर्शन I Kanyakumari Tour Guide
TRAVEL DELIGHTS
0:00 / 0:00
Kanyakumari Tourist Places I Vivekananda Rock Memorial I कन्याकुमारी दर्शन I Kanyakumari Tour Guide
2 514 просмотров · 3 г. назад
TRAVEL DELIGHTS
8,13 тыс. подписчиков
2 514 просмотров · 3 г. назад
@traveldelights , Don't forget to Like, Share and Subscribe to my channel.
Follow me on Instagram @traveldelights2020
चलिए मेरे साथ करते हैं कन्याकुमारी की सैर और जानते हैं तमिलनाडु राज्य के दक्षिण में स्थित इस खूबसूरत पर्यटन स्थल के बारे में . दोस्तों इस वीडियो को अंत तक जरूर देखें क्योंकि इस वीडियो में मैं आपको बताऊंगा कन्याकुमारी कैसे पहुंचना है और जाने का सही समय कौन सा है, और घूमने के लिए कितने दिन हमको यहां पर देने चाहिए. इस वीडियो में हम जानेंगे की कन्याकुमारी में रुकने और खाने के लिए क्या बेहतर व्यवस्था हो सकती है. कन्याकुमारी में कौन-कौन सी जगह है जो आपको देखनी चाहिए. घूमने के साधन क्या-क्या हो सकते हैं और कन्याकुमारी घूमने में कितना खर्चा आपको आएगा. अगर आप मेरे चैनल पर नए हैं तो मेरे चैनल को सब्सक्राइब करें और बैल आइकन जरूर दबा दें, ताकि मेरे आने वाले ऐसे ही वीडियो आप तक सबसे पहले पहुंच सके. सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि हमें कन्याकुमारी पहुंचना कैसे हैं. तो दोस्तों उसके लिए हमारे पास है तीन माध्यम पहले है रेल मार्ग द्वारा. कन्याकुमारी का अपना खुद का एक रेलवे स्टेशन है जहां पर चेन्नई सहित भारत के लगभग सभी मुख्य शहरों से नियमित रूप से ट्रेन का आवागमन होते रहता है. यदि आपके शहर से डायरेक्ट ट्रेन नहीं है तो आप अपने शहर से त्रिवेंद्रम रेलवे स्टेशन आ जाए .वहां से कन्याकुमारी. दूसरा सबसे सरल माध्यम है हवाई मार्ग सबसे नजदीक का एयरपोर्ट है तिरुवंतपुरम जो 93 किलोमीटर की दूरी पर है जहां से आप ट्रेन द्वारा बस द्वारा या प्राइवेट टैक्सी से कन्याकुमारी आसानी से पहुंच सकते हैं. तीसरा माध्यम है सड़क मार्ग कन्याकुमारी सड़क मार्ग से भी सभी बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है. और रोड कनेक्टिविटी काफी अच्छी है. यहां आने के लिए मदुरई चेन्नई तिरुवंतपुरम से नियमित बसें चलती है.