Перейти к содержимому

चेन स्नैचिंग से एनकाउंटर तक, पुलिस सिस्टम फेल

antimdoot

0:00 / 0:00

चेन स्नैचिंग से एनकाउंटर तक, पुलिस सिस्टम फेल

302 просмотра · 2 недели назад
antimdoot
155 подписчиков
302 просмотра · 2 недели назад
ग्यारह अगस्त को दर्शनलाल चौक से चाभी लगी गाड़ी चोरी हुई। तेरह अगस्त को पुलिस को पता चल गया कि चोर कौन है। फिर भी आरोपी चौदह अगस्त को बसंत विहार जैसे पॉश इलाके में चेन स्नैचिंग करने में कामयाब रहा। अठारह-उन्नीस अगस्त को पुलिस मुठभेड़ में आकाश उर्फ तमंचा के पैर में गोली लगी। मौके पर घायल अभियुक्त के कब्जे से पुलिस को 315 बोर का तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस बरामद हुए। साथ ही घटना में छीनी गई चेन भी बरामद कर ली गई। बिना नंबर प्लेट की चोरी की गाड़ी से शहर में घूमता रहा तमंचा। चेन स्नैचिंग से लेकर एनकाउंटर तक का सफर तय करने वाला आरोपी आखिरकार घायल अवस्था में पकड़ा गया। पुलिस को पहले ही पता था, फिर भी वो सक्रिय रहा। यह पुलिस के नेटवर्किंग सिस्टम की विफलता को भी दर्शाता है।#dehradun#public#news#antimdoot