भोजपुरी स्टार के कार्यक्रम से लगा 3 घंटे का महाजाम, एम्बुलेंस और मासूम बच्चे भी फंसे
Prabhat Khabar Sitamarhi
0:00 / 0:00
भोजपुरी स्टार के कार्यक्रम से लगा 3 घंटे का महाजाम, एम्बुलेंस और मासूम बच्चे भी फंसे
17 просмотров · 3 нед. назад
Prabhat Khabar Sitamarhi
91 подписчик
17 просмотров · 3 нед. назад
सीतामढ़ी. नवरात्र के पावन अवसर पर जहां एक तरफ पूरा शहर आस्था और अनुशासन के रंग में डूबा है, वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक सुस्ती और आयोजकों की मनमानी ने आम जनता की जिंदगी को नर्क बना दिया है. सीतामढ़ी के सबसे व्यस्त माने जाने वाले डुमरा-सीतामढ़ी रोड पर मंगलवार की दोपहर आयोजित भोजपुरी स्टार के कार्यक्रम के कारण शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई. धौली सती के समीप भोजपुरी स्टार अंतरा सिंह के कार्यक्रम के नाम पर उमड़ी भीड़ ने शहर को करीब तीन घंटे तक महाजाम के हवाले कर दिया, जिससे प्रशासन के दावों व आयोजक की मनमानी की पोल खुलकर सामने आ गई है.
--चारों तरफ थम गए पहिए, सड़कों पर उमड़ी भीड़
स्थिति इतनी विकट और भयावह थी कि शंकर चौक से लेकर नाहर चौक, साहू चौक और कारगिल चौक तक वाहनों की लंबी और बेबस कतारें लग गईं. अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए बेकाबू भीड़ सीधे सड़क पर आ धमकी, जिससे मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई. हद तो तब हो गई जब इस कुव्यवस्था के बीच बच्चों से भरी स्कूल बसें और मरीजों को लेकर अस्पताल दौड़ती एंबुलेंस भी इस भीषण महाजाम में घंटों फंसी रहीं. मासूम बच्चे गर्मी और घुटन से बेहाल होकर बिलखते रहे, जबकि गंभीर मरीजों की सांसे एंबुलेंस में ही अटक गईं. विडंबना यह रही कि कुछ पुलिसकर्मी जाम छुड़ाने के बजाय इस तमाशे और कार्यक्रम का आनंद लेते नजर आए, जबकि कुछ पसीना बहाकर व्यवस्था सुधारने की कोशिश करते दिखे.
--प्रशासनिक दावों की खुली पोल, एसडीओ ने मानी बिना अनुमति की बात
इस पूरे सनसनीखेज मामले पर जब सदर एसडीओ आनंद कुमार से बात की गई, तो उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया. एसडीओ ने स्पष्ट तौर पर स्वीकार किया कि कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजकों ने आवेदन जरूर दिया था, लेकिन सड़क किनारे या सार्वजनिक मार्ग पर ऐसा कार्यक्रम आयोजित करने की जिला प्रशासन की ओर से कोई अनुमति नहीं दी गई थी. इसके बावजूद, बिना प्रशासनिक परमिशन के सरेआम मुख्य सड़क पर यह तमाशा होता रहा और जिम्मेदार आंखें मूंदे बैठे रहे. एसडीओ ने हालांकि भारी भीड़ की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा बल तैनात करने का दावा किया, लेकिन यह सच है कि अचानक उमड़ी भीड़ और अवैध रूप से सड़क किनारे खुले स्थान पर आयोजन के आगे प्रशासन की सारी सुरक्षा व्यवस्था धरी की धरी रह गई.
बॉक्स में
--बोले नागरिक
जाम में फंसे संतोष पांडे, विनिता कुमारी, अशोक राय व सुष्मिता देवी ने बताया कि वह अपने बच्चों को लाने स्कूल जा रही थी. जाम के कारण घंटों से एक स्थान पर खड़े है. कहा कि सड़क किनारे इस तरह के आयोजन से काफी दिक्कत हो रही है. अब सवाल यह उठता है कि आखिर प्रशासन की नाक के नीचे इस तरह के अवैध आयोजनों को हरी झंडी कौन दे रहा है? क्या त्योहार के दिनों में आम जनता, मरीजों और मासूम बच्चों की जान से यूं ही खिलवाड़ किया जाता रहेगा? अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस शर्मनाक और गैरकानूनी जिम्मेदार हरकत के बाद आयोजकों पर क्या कड़ी कार्रवाई करता है.
#sitamarhi #biharnews #sitamarhinews #breakingnews #crimenews #biharpolice #latestnews #bokhra #biharcrime