तेरा शुक्रिया है प्रभु तेरा शुक्रिया है | Tera Shukriya Hai | Nirankari Bhajan | Bhajan
Nirankari Bhajan निरंकारी भजन
0:00 / 0:00
तेरा शुक्रिया है प्रभु तेरा शुक्रिया है | Tera Shukriya Hai | Nirankari Bhajan | Bhajan
1 032 просмотра · 1 месяц назад
Nirankari Bhajan निरंकारी भजन
191 тыс. подписчиков
1 032 просмотра · 1 месяц назад
सन्त निरंकारी मिशन कोई प्रचलित धर्म या सम्प्रदाय नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक विचारधारा है। सन्त निरंकारी मिशन निराकार-प्रभु की जानकारी प्राप्त करने के बाद भक्ति करते हुए मर्यादित जीवन जीने की एक पद्धति है।मिशन परमपिता परमात्मा का घट-घट में दर्शन करा कर विश्व-बन्धुत्व की स्थापना कर रहा है। ब्रह्म का ज्ञान प्रदान करने वाली विभूति सद्गुरु है। ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति के बाद जो व्यक्ति निरंकार का कण-कण में दर्शन करके निरंकार के सुमिरण में, सत्य के ज्ञाताओं की संगति और प्राणी मात्र की सेवा में तल्लीन रहता है उसे हम ” निरंकार ” कहते हैं।
Songs:-Tera Shukriya Hai
***********lyrics*************
मुझे तूने दाता बहुत कुछ दिया तेरा शुक्रिया है
मुझे तूने भगवन बहुत कुछ दिया तेरा शुक्रिया है
ना मिलती अगर दी हुयी दान तेरी
ज़माने में क्या थी औकात मेरी
मुझे तूने जीने के काबिल किया है
तेरा शुक्रिया है तेरा शुक्रिया है
किया कुछ नही है शर्मसार हु मै
तेरी रहमतो की तलबगार हु मै
दिया कुछ नही बस लिया ही लिया है
तेरा शुक्रिया है तेरा शुक्रिया है
तेरी रहमतो का इशारा ना होता
तो दुनिया में मेरा गुजाराना होता
उसे क्या कमी जो तेरा हो गया है
तेरा शुक्रिया है तेरा शुक्रिया है
मुझे है सहारा तेरी बंदगी का है
जिसपर गुजारा मेरी जिंदगी का
मिला मुझको जो कुछ तुम्ही ने दिया है
तेरा शुक्रिया है तेरा शुक्रिया है