Перейти к содержимому

मुरादाबाद: 22 अक्टूबर से शुरू एचएस चड्ढा मेमोरियल टेनिस टूर्नामेंट, विदेशी खिलाड़ी भी लेंगे हिस्सा।

YIS NEWS

0:00 / 0:00

मुरादाबाद: 22 अक्टूबर से शुरू एचएस चड्ढा मेमोरियल टेनिस टूर्नामेंट, विदेशी खिलाड़ी भी लेंगे हिस्सा।

6 просмотров · 7 ч назад
YIS NEWS
10 тыс. подписчиков
6 просмотров · 7 ч назад
मुरादाबाद में 22 अक्टूबर से शुरू होगा एचएस चड्ढा मेमोरियल टेनिस टूर्नामेंट, विदेशी खिलाड़ी भी लेंगे हिस्सा। मुरादाबाद। टेनिस एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित MT 400 एचएस चड्ढा मेमोरियल टेनिस टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर रविवार को प्रेसवार्ता की गई। यह टूर्नामेंट चड्ढा ग्रुप द्वारा गुरजीत सिंह चड्ढा के नेतृत्व में उनके पिता स्व. सरदार हरभजन सिंह चड्ढा की स्मृति में हर वर्ष आयोजित किया जाता है। इस बार टूर्नामेंट 22 से 28 अक्टूबर 2026 तक ब्रास सिटी जिमखाना, कांठ रोड स्थित अगवानपुर फ्लाईओवर के पास खेला जाएगा। इसका शुभारंभ 24 अक्टूबर को शाम 4 बजे उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के सचिव पुनीत अग्रवाल द्वारा किया जाएगा। आईटीएफ द्वारा मनोनीत वाइट बैज रेफरी एंटन डिसूजा 21 अक्टूबर को ड्रॉ प्रक्रिया संपन्न कराएंगे। मैच रोजाना सुबह 8 बजे से शाम 7:30 बजे तक खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में 30 से 80 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष और महिला खिलाड़ी सिंगल और डबल वर्ग में हिस्सा लेंगे। अब तक देशभर से 225 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें 11 महिला खिलाड़ी हैं। खास बात यह है कि इस बार कनाडा, जर्मनी और न्यूजीलैंड के विदेशी खिलाड़ी भी मुरादाबाद आ रहे हैं। इस मौके पर अध्यक्ष संजीव जैन, सचिव अवनीश रस्तोगी, पैटर्न सरदार गुरजीत सिंह चड्ढा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।