बारी पूजा व मंजूषा कलश शोभायात्रा भाग दो/बिषहरी स्थान चम्पानगर (भागलपुर) @vikaschandravines
Vikas Chandra Vlogs
0:00 / 0:00
बारी पूजा व मंजूषा कलश शोभायात्रा भाग दो/बिषहरी स्थान चम्पानगर (भागलपुर) @vikaschandravines
10 025 просмотров · 4 года назад
Vikas Chandra Vlogs
1,41 тыс. подписчиков
10 025 просмотров · 4 года назад
चंपानगर भागलपुर बिहार
मनसा मन्दिर
प्रथमं जया विषहरी च द्वितीयं दुतिला भवानी ।
तृतीयं पद्माकुमारीति आदिकसुमिन चतुर्थकम ।।
पंचमं मैना विषहरी च पंच महादेव्यै नमोस्तुते।।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कर्क की संक्रांति के शुभ अवसर पर चंपानगर विषहरी स्थान मुख्य मंदिर में मनसा पूजा कलश स्थापना(वारी घट) के साथ प्रारंभ होगा। 16 जुलाई को गंध धूप दिया जाएगा इस दिन वर्ष में यही एक दिन होता है जब भगवती विषहरी के पिंडी कलश रहित होता है इस दिन पिंडी पर केवल बेंत रखकर देवी को गन्ध धूप नैवेध अर्पित किया जाता है पंडा वारी कलश की पूजा के लिए कुम्हार के घर जाते हैं वहां देवी के पांचों स्वरूप का पूजन किया जाता है वहां से आने के बाद पिंडी पर भगवती मनसा के पांचों स्वरूप के साथ देवी नेतुला धोबिन की भी पूजा की जाती है। इस दिन पिंडी पर छः सिंगारी सिंदूर की खड़ी रेखा किया जाता है और छः भाग में भोग अर्पित किया जाता है पांच विषहरी के लिए पांच भाग और छठा नेतुला धोबिन के लिए अर्पित किया जाता है।
17 जुलाई कर्क की संक्रांति में देवी की विशेष पूजा, भोग, हवन इत्यादि सम्पन्न कर पंडा कुम्हार के घर से गोधूलि बेला में वारी कलश को अपने मस्तक पर उठा कर सेमापुर घाट तक जाते हैं जहां जल छिट कर उनका सत्कार किया जाएगा ।
हर वर्ष बहुत सी महिलाएं एवं पुरुष मनसा वारी व्रत रखते हुए वारी घट के साथ घाट तक जाते है जिसके घर पुत्र,पुत्री का विवाह होता था वो विशेष तौर पर कच्चे मिट्टी की बारी घट अपने हांथो में लिए चलते हैं एवं व्रत करने वाले अपने अपने द्वार पर वारी घट में माल्यार्पण करते हैं । इस व्रत के करने से सारे इच्छित वर की प्राप्ति होती है ग्रह दोष , कालसर्प योग ,गृह बाधा, विवाह दोष, अखंड सौभाग्य की प्राप्ति, और धन धान्य की प्राप्ति होती है आज के दिन भगवती मनसा का श्रृंगार दर्शन करने से हृदय उत्साह से भर जाता है। और भक्तगण वारी पूजा के आरम्भ के साथ मंदिर अथवा घर में भगवती का अद्भुत कथा मनसा माहात्म्य बिहुला विषहरी कथा का पाठ और श्रवण सच्चे हृदय और पवित्र मन से करते हैं भगवती उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण कर देती हैं।
वारी कलश जो कच्चे मिट्टी की नाग अलंकृत होता है
इसी की विशेष पूजा आज से 1 माह तक होगी वारी जो विहुला का उपनाम हैं।
(हेमन्त कुमार)
आगामी अगस्त महीने के सत्रह व अठारह तिथि को मां मनसा देवी लोक पर्व मनाया जाएगा जिसमें भव्य मेला आयोजित किया जाता है।
धन्यवाद।
विकास चन्द्रा।
भागलपुर।
#bhagalpur #mansadevi #vlog