Перейти к содержимому

Samod Shree Mahamaya Mata Ji Mandir

Bharatkedham

0:00 / 0:00

Samod Shree Mahamaya Mata Ji Mandir

1 513 просмотров · 3 месяца назад
Bharatkedham
3,14 тыс. подписчиков
1 513 просмотров · 3 месяца назад
जयपुर से 46 किलोमीटर की दूरी पर चोमू सामोद स्टेट हाईवे सामोद रोड के बंदोल घाटी में सातों बहिनों महामाया के नाम से प्रसिद्ध है मंदिर अरावली की पहाड़ियों में स्थित है बंदोल से मंदिर की दूरी करीबन 4 किलोमीटर है जिसमें 2 किलोमीटर का कच्चा रास्ता भी तय करना पड़ता है पौराणिक कथाओं के अनुसार जब इंद्र की परियां सामोद की धरती पर जो बावड़ी बनी हुई थी मंदिर के पास वहां पर स्नान करने के लिए आती थी यहां पर एक संत श्री द्वारका दास जी महाराज थे वो अपनी तपस्या में लीन रहते थे जब परिया स्नान करके अठखेलियां करती थी तब संत महाराज को अपनी तपस्या में विघ्न पड़ा उन्होंने इनको मना भी किया लेकिन परिया फिर भी नहीं मानी इसके बाद जब परिया दोबारा स्नान करने के लिए आई और अठखेलियां करने लगी तब संत द्वारका दास जी महाराज को गुस्सा आया और उन्होंने इन इंद्र की सातो परियों को श्राप दे दिया जिसके बाद यह सातों बहिने यही विचरण करने लगी और संत महाराज ने कहा कि आप सातों बहनों के नाम से जानी जाओगी और सभी की मनोकामना पूरी करोगी यह मंदिर करीबन 700 वर्ष पुराना है यहां पर साल में दो बार नवरात्रों में मेला लगता है एवं वैशाख में भी यहां पर बहुत ही जबरदस्त मेला लगता है जिसमें लाखों श्रद्धालु यहां पर माता जी को धोक लगाने के लिए आते हैं और पुवे पापड़ी का भोग लगाते हैं श्रृंगार के लिए माता जी को चुनरी एवं सुहाग की सभी चीज अर्पण करते हैं नवरात्रों में विशेष आयोजन होते हैं माता का विशेष श्रृंगार किया जाता है मंदिर के महंत श्री राजेंद्र जी व्यास ने हमें यह जानकारी दी कि यहां पर लोग अपनी अरदास लगाने के लिए आते हैं जिन बच्चों को बोली नहीं आती है या जो बच्चे पुतला कर बोलते हैं यहां पर मातेश्वरी की कृपा होती है ठीक होने के बाद उनका परिवार यहां आकर चांदी की जीभ माता को अर्पण करते हैं 700 वर्ष पूर्व इंद्र की सातों परिया यहां महामाया के रूप में प्रसिद्ध हुई आकर्षण नवरात्रों में सातों बहनों का विशेष श्रृंगार लाखों लोग आते हैं माता के दर्शन के लिए होती है मनोकामना पूरी हरियाणा दिल्ली पंजाब से भी हजारों श्रद्धालु यहां माता को भोग लगाने आते हैं जय माता दी आप हमारे चैनल को लाइक करें सब्सक्राइब करें अपने ग्रुप में भेजें कमेंट डालें @bharatkedham