Giridih सांसद CP Choudhary ने खतियान 1932, पारसनाथ पर समुदाय के हक और Tiger Jairam Mahto पर क्या कहा
The Fourth Pillar
0:00 / 0:00
Giridih सांसद CP Choudhary ने खतियान 1932, पारसनाथ पर समुदाय के हक और Tiger Jairam Mahto पर क्या कहा
46 972 просмотра · 2 г. назад
The Fourth Pillar
236 тыс. подписчиков
46 972 просмотра · 2 г. назад
About Video : Giridih सांसद CP Choudhary ने खतियान 1932, पारसनाथ पर समुदाय के हक और Tiger Jairam Mahto पर क्या कहा
गिरिडीह संसदीय सीट, जो युवा नेता टाइगर जयराम महतो के कारण बीते कई महिनों से चर्चा के केंद्र में है। गिरिडीह से पार्टी के अध्यक्ष जयराम महतो खुद ही चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ दो बड़े नाम हैं एनडीए के खाते से आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी जो गिरिडीह से वर्तामान सांसद भी है और जिन्हे एनडीए ने गिरीडीह सीट के लिए दुबारा अपना प्रत्याशी बनाया है. जबकि दुसरा नाम है झामुमो के घाघ नेता व वर्तमान विधायक मथुरा महतो का। सबसे दिसचस्प बात तो यह है कि गिरिडीह पर तीनों प्रत्याशी महतो यानी कुड़मी जाति के हैं। यहां से महतो जाति के उम्मीदवारों के जीतने का इतिहास रहा है। इसलिए सभी पार्टियां यहां से महतो जाति के उम्मीदवार को ही टिकट देना चाहती है। इस सीट पर महतो जाति के वोटरों की संख्या 16 फीसदी के आस-पास है। इसके अलावा आदिवासी और मुस्लिम आबादी भी निर्णायक भूमिका में है।
तीन महतो प्रत्याशियों में से एक दो बार के सांसद रहे हैं, और दुसरे प्रत्याशी कई बार के विधायक। केवल जयराम ही हैं जो राजनीति में उम्र के लिहाज से दोनो ही प्रत्यासियों से छोटे भी हैं और नए भी। ऐसे में जयराम किस तरह का राजनीतिक रास्ता अपनाएंगे, यह वाकई एक बड़ा सवाल है। गिरिडीह के वर्तमान सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी का द फोर्थ पिलर ने इंटरव्यू किया. हमने उनसे लगभग सभी सवालों के जवाब जानने की कोशिश की है. द फोर्थ पिलर के नए नवेले सेग्मेंट नेतागण में पेश है गिरिडीह से वर्तमान सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी का साक्षात्कार. यह बातचीत पार्ट 1 और पार्ट 2 में रिलीज की जाएगी. फिलहाल आप इस बातचीत का पहला अंश देख रहे हैं. हमे उम्मीद है गिरि़डीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी से द फोर्थ पिलर की यह बातचीत आपको पसंद आई होगी.
Giridih parliamentary seat, which has been in the center of discussion for the last several months due to youth leader Tiger Jairam Mahato. Party president Jairam Mahato himself is contesting from Giridih. Two big names against him are Chandraprakash Choudhary of AJSU from NDA's account, who is also the current MP from Giridih and whom NDA has again made its candidate for Giridih seat. Whereas the second name is that of JMM's consummate leader and current MLA Mathura Mahato. The most interesting thing is that all three candidates from Giridih belong to Mahato i.e. Kudmi caste. There is a history of Mahato caste candidates winning from here. Therefore, all the parties want to give tickets only to Mahato caste candidates from here. The number of voters of Mahato caste in this seat is around 16 percent. Apart from this, tribal and Muslim population also play a decisive role.
Of the three Mahato candidates, one has been a two-time MP, and the other candidate has been a multiple-time MLA. Jayaram is the only one who is younger than both the candidates in terms of age and is also new in politics. In such a situation, what kind of political path will Jairam adopt is really a big question. Current Giridih MP Chandraprakash Choudhary was interviewed by The Fourth Pillar. We have tried to get answers to almost all the questions from him. Presenting the interview of Chandraprakash Chaudhary, current MP from Giridih, in the new segment of The Fourth Pillar, Leaders. This conversation will be released in Part 1 and Part 2. Currently you are watching the first part of this conversation. We hope you liked this conversation of The Fourth Pillar with Giridih MP Chandraprakash Chaudhary.
The Fourth Pillar About :
द फोर्थ पिलर के पन्ने पर आप पहुंचे हैं, हमें खूब अच्छा लगा. ये वातानुकूलित कमरे और निगम संस्कृति (कॉर्पोरेट कल्चर) से भागे हुए लड़के- लड़कियां हैं. जिन्हें मेट्रो सिटी के धुंधलके से छिप जाने वाले गांव-गरान के मसलों ने खींच लाया है. ये बुलेट मोटर साइकिल और डबल डेकर बस पर चढ़कर बजट और चुनावी नतीजों पर शोर मचाना नहीं जानते. पर साफ़ शब्दों में बाबा की बीड़ी का दाम कितना बढ़ा और चाची को तेल अब कितने में मिलेगा या रहमान की गाड़ी का पेट्रोल कितना और क्यों बढ़ा ये साफ़ शब्दों में बताना जानते हैं. शिक्षा पर सवाल हो या दहेज की मांग हो, ये जनताना सवालों पर मुकम्मल वार करना जानते हैं. ये भागे हुए लड़के-लड़कियां हैं जो किताब के सफ़हों से पत्रकारिता का मसाल जलाना जानते हैं.
हमारे अन्य ठिकाने
Website : https://thefourthpillar.live/
Facebook Link : https://www.facebook.com/profile.php?...
Instagram Link : / thefourthpi. .
Twitter Link : / fourth28545the
#jairammahto #jbkss #jairammahtojharkhand #giridih #giridihnews #giridihcity #koderma #jairammahato #loksabhaelection2024 #loksabha #loksabhaelections2024 #bjp #jmm #congress #jharkhand #jharkhandi #jharkhandnews #jharkhand_daily_news #jharkhand_hindi_news #jharkhandgk #giridihtv #ajsuparty #sudeshmahto #modi #loksabhachunav2024 #jharkhandpolitics #champaisoren #cpchoudhary #giridih