Перейти к содержимому

BIHAR के सबसे हाईटेक तारामंडल में लोग करेंगे तारों की सैर II DARBHANGA में planetarium बनकर तैयार I

DARBHANGA CITY

0:00 / 0:00

BIHAR के सबसे हाईटेक तारामंडल में लोग करेंगे तारों की सैर II DARBHANGA में planetarium बनकर तैयार I

1 383 просмотра · 4 г. назад
DARBHANGA CITY
33,4 тыс. подписчиков
1 383 просмотра · 4 г. назад
दरभंगा में तारामंडल का दीदार जल्द कर सकेंगे मिथिलांचल वासी। राजधानी पटना के बाद मिथिला का केंद्र बिंदु कहे जाने वाले दरभंगा में तारामंडल का निर्माण कार्य काफी तेज रफ्तार से किया जा रहा है। जिसकी अंदर की तस्वीर हम पहली बार आपको दिखायेंगे। बाहर से तो आपने तारामंडल को काफी बार देखा होगा, पर पहली बार अंदर से तारामंडल कैसा बन रहा है, इससे हम आपको रूबरू करायेंगे। दरभंगा में जैसे-जैसे तारामंडल भवन अब अपने आकार में आने लगा है, लोगों का इसमे तारों का दीदार करने का समय उतना ही क़रीब आता जा रहा है। #PlanetariumDarbhanga #TaramandalDarbhanga #PlanetariumBIHAR दरभंगा तारामंडल का ताराघर (Planetarium) विशाल गुम्बदनुमा बिल्डिंग अपने स्वरूप में आने लगा है। बता दें कि तारामंडल को गुम्बदनुमा या अर्ध-गोलाकार छत अन्य भवनों से अलग बनाता है, जहां इसका गुम्बद साउंड प्रुफ होता है। जिसमें लोगों को ग्रह-नक्षत्रों की दुनिया से रूबरू कराया जाता है। फिलहाल आप जो तस्वीर देख रहे हैं वो इस भवन के गुम्बद की हैं, जिसे जोर-शोर से तैयार किया जा रहा है। यह गुम्बद तारामंडल के विशेष आकर्षण का केंद्र हैं, जो दूर से ही इस तारामंडल को एक अलग पहचान देता है। अभी हम तारामंडल भवन के भीतरी भाग में मौजूद है जहां आप देख सकते हैं कि भीतर कई तरह के निर्माण कार्य चल रहे हैं। फ़िलहाल तारामंडल में फ्लोरिंग हेतु टाइल्स और दीवारों पर पीओपी के कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। DARBHANGA TARAMANDAL NEPAL BIHAR DARBHANGA AIRPORT NEWS DARBHANGA CITY DARBHNGA JUNCTION BIHAR SAMPARK KRANTI