घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले भटूरे 😋 फूले-फूले भटूरे और मसालेदार छोले | #YouTubeCooking #FoodLovers
Colourful life
0:00 / 0:00
घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले भटूरे 😋 फूले-फूले भटूरे और मसालेदार छोले | #YouTubeCooking #FoodLovers
49 просмотров · 2 недели назад
Colourful life
543 подписчика
49 просмотров · 2 недели назад
भटूरे की रेसिपी
सामग्री:
मैदा – 4 कप
सूजी – ½ कप
नमक – 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
चीनी – 2 छोटी चम्मच
बेकिंग पाउडर – 1 छोटी चम्मच
दही – ¼ कप
तेल – ¼ कप
गुनगुना पानी – जरूरत के अनुसार
विधि: मैदा, सूजी, नमक, चीनी और बेकिंग पाउडर मिलाएँ। इसमें दही और तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएँ, फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूँथ लें। आटे को ढककर 2–3 घंटे रख दें। इसके बाद लोई बनाकर थोड़ा मोटा बेलें और गरम तेल में तेज आँच पर फूलने तक तलें—गरमागरम भटूरे तैयार हैं। 😋
🥘 छोले की रेसिपी
सामग्री:
काबुली चना – 2 कप
प्याज – 2 बारीक कटे हुए
टमाटर – 3 बारीक कटे/पीसे हुए
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच
हरी मिर्च – 2
जीरा – 1 छोटी चम्मच
तेजपत्ता – 1
चायपत्ती की पोटली – 1 (अच्छा गहरा रंग देने के लिए)
हल्दी – ½ छोटी चम्मच
लाल मिर्च – 1 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर – 1½ छोटी चम्मच
छोले मसाला – 1½ छोटी चम्मच
गरम मसाला – ½ छोटी चम्मच
अमचूर – ½ छोटी चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – 3 बड़े चम्मच
हरा धनिया – सजाने के लिए
विधि: चनों को रातभर भिगोकर नमक और चायपत्ती की पोटली के साथ कुकर में अच्छी तरह गला लें। कड़ाही में तेल गरम करके जीरा और तेजपत्ता डालें, फिर प्याज सुनहरा होने तक भूनें। अदरक-लहसुन और हरी मिर्च डालकर भूनें, फिर टमाटर और सारे मसाले डालकर मसाला तब तक पकाएँ जब तक तेल अलग न हो जाए। अब उबले हुए छोले और थोड़ा चने का पानी डालकर 10–15 मिनट धीमी आँच पर पकाएँ, अंत में अमचूर और हरा धनिया डालें—गरमा-गरम छोले-भटूरे तैयार! ❤️😋