Asaram Bapu ने सुबह किया सरेंडर, रात में जेलर ने नहीं दी एंट्री, अब एक और FIR! | Rajasthan News
Rajasthan Tak
0:00 / 0:00
Asaram Bapu ने सुबह किया सरेंडर, रात में जेलर ने नहीं दी एंट्री, अब एक और FIR! | Rajasthan News
7 678 просмотров · 14 часов назад
Rajasthan Tak
2,04 млн подписчиков
7 678 просмотров · 14 часов назад
बापू मत जाओ… बापू मत जाओ! जोधपुर में आसाराम बापू के समर्थकों की ये भावुक आवाजें चर्चा में हैं। कोई रो रहा था, तो कोई अपने बापू को जेल जाते नहीं देखना चाहता था। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आया, जब उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम को रात में जेल के दरवाजे से ही लौटना पड़ा। पैरोल खत्म हो चुकी थी, सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली थी और सरेंडर करने की समयसीमा भी निकल चुकी थी। रात में जेल प्रशासन ने एंट्री नहीं दी, आसाराम को अस्पताल में रात बितानी पड़ी और फिर बुधवार सुबह उसे वापस जेल पहुंचना पड़ा। लेकिन अब इस मामले में एक और बड़ी खबर है। आसाराम के खिलाफ पैरोल खत्म होने के बाद तय समय पर सरेंडर नहीं करने के मामले में नया मुकदमा दर्ज हो गया है। यानी एक तरफ आसाराम ने जेल में सरेंडर कर दिया है, तो दूसरी तरफ उसकी कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं। आखिर मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक क्या-क्या हुआ? जेल प्रशासन ने रात में एंट्री क्यों नहीं दी? और अब नई FIR में कौन-सी धारा लगाई गई है? आइए, पूरा मामला समझते हैं आज के म्हारो जोधपुर के इस एपिसोड में।
#asarambapu #asarambapuverdict #jodhpur
--------
About the Channel:
Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan
#RajasthanTak #Rajasthan #RajasthanNews #JaipurNews #UdaipurNews #JodhpurNews #BreakingNews #RajasthanHindiNews #RajasthanPolitics #RajasthanElection #LatestNews #GroundReport #RajasthanUpdates #NewsUpdate #HindiSamachar #DesertState
Follow us on:
Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak
Facebook: / rajasthantakofficial
Twitter: / rajasthan_tak