Перейти к содержимому

अंकित बालियान हत्याकांड: प्रेमिका से फोन पर बातें करना पड़ा शूटरों को भारी! Encounter की पूरी

Current Crime

0:00 / 0:00

अंकित बालियान हत्याकांड: प्रेमिका से फोन पर बातें करना पड़ा शूटरों को भारी! Encounter की पूरी

7 951 просмотр · 2 мес. назад
Current Crime
13,2 тыс. подписчиков
7 951 просмотр · 2 мес. назад
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस और STF को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस के मुताबिक, एनकाउंटर में दो कथित शूटर मोहित और सुमित मारे गए, जिन पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। जांच में सामने आया है कि दोनों शूटरों ने वारदात से पहले शामली में रुककर अंकित बालियान की रेकी की थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों अपनी-अपनी प्रेमिकाओं के संपर्क में थे और इसी कड़ी से पुलिस को उनके मूवमेंट की अहम जानकारी मिली। बताया जा रहा है कि 20 अगस्त को शूटर शामली पहुंचे थे और होटल में ठहरे थे। इसके बाद 26 अगस्त को कथित तौर पर अंकित बालियान की हत्या को अंजाम दिया गया। पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद चारों शूटर अलग-अलग रास्तों से फरार हुए। सोमवार सुबह कैराना रोड के पास पुलिस और मोहित-सुमित के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस का दावा है कि बदमाशों की फायरिंग के जवाब में हुई कार्रवाई में दोनों घायल हुए और अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस पूरे मामले में गैंगवार का एंगल भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या की साजिश के पीछे राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया का नाम सामने आया है और कथित तौर पर शूटरों को हथियार व पैसे उपलब्ध कराए गए थे। अंकित बालियान केस की पूरी Inside Story जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें। #AnkitVishwakarma #AnkitBaliyan #AnkitBaliyanMurder #AnkitBaliyanCase #Encounter #ShamliPolice #UPPolice #STF #Shamli #CrimeNews #BreakingNews #HaryanaCrime #Gangwar #Shooter #MurderCase #CrimeNewsIndia #PoliceEncounter #InsideStory #CurrentCrime