Bihar Flood Update : बिहार के कई इलाकों में टूटे तटबंध, भयंकर बाढ़ का अलर्ट ! | Nepal Flood Update
News18 Bihar Jharkhand
0:00 / 0:00
Bihar Flood Update : बिहार के कई इलाकों में टूटे तटबंध, भयंकर बाढ़ का अलर्ट ! | Nepal Flood Update
7 553 просмотра · 2 дня назад
News18 Bihar Jharkhand
13,4 млн подписчиков
7 553 просмотра · 2 дня назад
Bihar Flood Update : बिहार के कई इलाकों में टूटे तटबंध, भयंकर बाढ़ का अलर्ट ! | Nepal Flood Update | Nepal Flood | Weather Update
#biharflood #floodalert #flood #weather #ArnabCyclone #breakingnews #flood
बिहार में नदियां उफान पर हैं…गांव पानी में हैं…सड़कें पानी में हैं… स्कूल पानी में हैं…और अब सवाल सिर्फ इतना नहीं कि बाढ़ का पानी कहां तक पहुंचा है…सवाल ये है कि ये पानी आखिर कब तक बिहार की जिंदगी को अपनी गिरफ्त में रखेगा...सवाल सिर्फ अभी से नहीं...सदियों पुराना है...आखिर कब तक...आखिर कब तक बिहार का हर मानसून एक अंतहीन त्रासदी की कहानी बनेगा...कब इसका कोई परमानेंट निजात लाएगा...जिससे बाढ़ से पीड़ित लोग राहत की सांस ले सकें...देखिए रिपोर्ट
बड़ी खबर मोतिहारी से है.. अरेराज प्रखंड के सरैया पांडे टोला में रिंग बांध पानी के दबाव के कारण टूट गया.. जानकारी के अनुसार, गंडक नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण रिंग बांध टूट गया है और रिंग बांध के टूट जाने से कई इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है.. इलाके के लोगों की परेशानी अब बढ़ने लगी है.. लगातार गंडक नदी का जलस्तर बढ़ रहा था.. ऐसी स्थिति में मनरेगा के रिंग बांध पर दबाव बना हुआ था.. इसी दबाव के कारण के सरैया पांडे टोला के में मनरेगा का बनाया गया रिंग बांध टूट गया है..
पानी के प्रहार और जल प्रलय की ये भयावह और डरावनी तस्वीरें बेतिया से सामने आई है...जहां तटबंध टूटने के बाद से इलाके में हाहाकार मचा हुआ है...आप तस्वीरों में देख सकते है कि किस तरह पानी का बहाव हो रहा है...बीच से तटबंध टूटा हुआ है...और दोनों किनारों पर लोग खड़े होकर उस भयावह मंजर को देख रहे है...मोबाइल के कैमरे में जल प्रहार की तस्वीरों को कैद कर रहे है....ऐसे हालात और संटक को देखते हुए जिला प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है...और मोर्चा संभाले हुए है...
खबर बगहा से है जहां गंडक नदी के बढ़ते दबाव के बीच रतवल-रजवटिया के बीच खैरटवा गांव के समीप चंपारण तटबंध टूट गया है। वहीं तटबंध टूटने के बाद नदी का पानी तेजी से रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ रहा है... जिससे इलाके में अफरातफरी की स्थिति है। बगहा के खैरटवा समेत करीब 50 गांव प्रभावित हैं... वहीं, NH-727 पर भी आवागमन ठप होने का खतरा मंडरा रहा है... प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं... जबकि टीम तटबंध को दुरुस्त करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है... प्रशासन की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है....
उधर वाल्मीकिनगर गंडक बराज से राहत भरी खबर सामने आ रही है.. गंडक नदी के जलस्तर में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है... वाल्मीकिनगर गंडक बराज से फिलहाल गंडक नदी में करीब 1 लाख 91 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हो रहा है... वहीं, नेपाल से आने वाली नदियों के जलस्तर में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है... ऐसे में गंडक के बढ़ते जलस्तर से बनी स्थिति अब धीरे-धीरे सामान्य होने की ओर है....
नेपाल में लगातार बारिश के बीच तबाही का एक और खौफनाक मंजर सामने आया है। बागलुङ के गलकोट नगरपालिका-9 का वडा कार्यालय भवन अचानक भरभराकर जमींदोज हो गया। पलभर में पूरा सरकारी भवन मलबे में तब्दील हो गया और प्रशासन में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त भवन के अंदर कोई मौजूद था या नहीं, इसकी जानकारी अभी साफ नहीं है। लगातार बारिश के चलते इलाके में जमीन और इमारतों पर दबाव बढ़ने की बात सामने आ रही है। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और नुकसान का जायजा शुरू किया। हादसे ने जर्जर सरकारी भवनों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
बिहार और झारखंड के ताज़ा ख़बरों के लिए देखते रहिए News18 Bihar/Jharkhand
#news18biharjharkhand #latestnews #BiharJharkhandnews
bihar News | bihar jharkhand news | news18 bihar jharkhand | hindi hews | latest news | breaking news | top news | aaj ki taaja khabar | nitish kumar | tejashwi yadav | jharkhand news
For all the latest news from Bihar and Jharkhand, keep watching News18 Bihar Jharkhand LIVE TV on YouTube.
About:
News18 Bihar Jharkhand is one of most watched Hindi Regional News channel.
Here you can watch hindi news, breaking news, politics news, latest news, entertainment news, tech news, auto news, lifestyle news, local news, regional news, district news & more.
भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल Bihar & Jharkhand के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|
Subscribe to our channel for latest news updates: http://bit.ly/1qCxCUe
Website: https://bit.ly/2DXNi2I
Like Us: / news18bihar
/ news18jharkhand
Follow Us: / news18bihar
/ news18jharkhand
News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube
Follow Every Breaking Story LIVE 🔴
Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/SDETyGldQNg