सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने विधानसभा- 27 चुनाव को लेकर बनाई रणनीति
Love India
0:00 / 0:00
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने विधानसभा- 27 चुनाव को लेकर बनाई रणनीति
71 просмотр · 12 дней назад
Love India
815 подписчиков
71 просмотр · 12 дней назад
मुरादाबाद में चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधानसभा क्षेत्र- 27 से संभावित प्रत्याशी रवि चौधरी के आवास पर चुनावी रणनीति को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ क्षेत्र की समस्याओं तथा सरकारी योजनाओं के लाभ को लेकर चर्चा हुई।
बैठक में ठाकुर शक्ति सिंह भी पहुंचे। इस दौरान क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।
इस पर ठाकुर शक्ति सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से लगातार जनकल्याणकारी योजनाएं लाई जा रही हैं और प्रयास होना चाहिए कि उनका लाभ वास्तविक पात्र लोगों तक पहुंचे।वहीं, रवि चौधरी ने कहा कि वह घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे और गरीबों एवं जरूरतमंदों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए प्रयास करेंगे।