Перейти к содержимому

प्रधानमंत्री मोदी: भारत के संत से CEO तक | Trump Tariff | Decode With Sudhir Chuadhary

DD News

0:00 / 0:00

प्रधानमंत्री मोदी: भारत के संत से CEO तक | Trump Tariff | Decode With Sudhir Chuadhary

47 714 просмотров · 1 г. назад
DD News
7,83 млн подписчиков
47 714 просмотров · 1 г. назад
सबसे पहले आप प्रधानमंत्री मोदी की ये तस्वीर देखिए, अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के आर्थिक सलाहकार Peter Navarro ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में इस तस्वीर को इस्तेमाल किया है। इंटरनेट पर प्रधानमंत्री मोदी की हजारों तस्वीरें मौजूद हैं। लेकिन Navarro ने सिर्फ इस तस्वीर को चुना, इस तस्वीर के जरिए Peter Navarro दुनिया को ये बताना चाहते हैं कि भारत में हिंदुत्व विचारधारा वाली एक राष्ट्रवादी सरकार है। और ये सरकार पश्चिमी देशों की विरोधी है और प्रधानमंत्री मोदी, पश्चिमी नेताओं से दिखते भी अलग हैं और सोचते भी अलग हैं। लेकिन मेरे हिसाब से इस तस्वीर के मायने बिल्कुल अलग हैं, इस तस्वीर में Navarro जो बात समझ नहीं पाए वो ये है, कि प्रधानमंत्री मोदी एक ऐसे व्यक्ति हैं जो मानसिक और आध्यात्मिक रूप से बहुत शक्तिशाली हैं। और अमेरिका और ट्रंप के दबाव के बावजूद वो एक शांत, लेकिन शक्तिशाली मुद्रा में हैं। ये तस्वीर दिखाती है कि प्रधानमंत्री मोदी और भारत, समुद्री तूफान के बीच एक मजबूत चट्टान की तरह वैसे ही स्थिर खड़े हैं जैसे कन्याकुमारी में समुद्र के बीच स्वामी विवेकानंद Rock है। और ये तस्वीर भी तभी ली गई थी, जब वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री मोदी विवेकानंद Rock में ध्यान के लिए गए थे। भारत को अपने इतिहास पर, अपनी संस्कृति पर और स्वामी विवेकानंद जैसे आध्यात्मिक गुरुओं पर उतना ही गर्व है, जितना हमारे Space Missions और Electric Vehicles में नई क्रांति पर है। प्रधानमंत्री मोदी एक सफल CEO की तरह काम कर रहे हैं, इसका सबूत भी आ गया है। वर्ष 2025 के पहली तिमाही में भारत की GDP 7.8 पर्सेंट की रफ्तार से बढ़ने का अनुमान है, जबकि पिछले वर्ष ये 6.5 पर्सेंट थी। इसका मतलब है कि भारत की अर्थव्यवस्था पहले से तेज़ रफ्तार से आगे बढ़ रही है। और भारत दुनिया की सबसे तेज रफ्तार से बढ़नेवाली Major Economy है। जबकि इसी दौरान अमेरिका की GDP में Minus 0.5 पर्सेंट की गिरावट आई। और ये पहले के अनुमान से भी खराब प्रदर्शन है। आपको याद होगा कुछ दिनों पहले अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने भारत को एक Dead Economy बताया था। लेकिन इस समय भारत की GDP अमेरिका के मुकाबले कई गुना ज्यादा तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल X पर पोस्ट करके लिखा कि भारत की क्रेडिट रेटिंग 18 वर्षों में पहली बार Upgrade हुई है आज भारत में महंगाई दर 8 साल में सबसे कम है। आज देश में रोजगार के मौके अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर है। आज दुनिया की सभी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से भारत की अर्थव्यवस्था है। भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। भारत का शेयर बाजार पूरी दुनिया में 5वें नंबर पर है। आज पूरी दुनिया में सबसे तीसरा बेहतर Startup Ecosystem बन चुका है। आज वित्त मंत्रालय ने भी X पर पोस्ट करके लिखा कि भारत की अर्थव्यवस्था के बढ़ने की रफ्तार दुनिया के कई देशों से ज्यादा है। भारत में पहली तिमाही में GDP के बढ़ने का अनुमान 7.8 पर्सेंट है। जबकि चीन (5.2%) और अमेरिका (2.1%) भारत से काफी पीछे हैं #decodewithsudhirchaudhary #ddnews #PMModi #TrumpTariff #PeterNavarro #IndiaEconomy #FastestGrowingEconomy #ModiAsCEO #AtmanirbharBharat #IndianGDP #USIndiaRelations #DonaldTrump #EconomicGrowth #GlobalEconomy #StartupIndia #IndiaVsUS #ModiLeadership #VivekanandaRock #IndiaRising #ModiIn2025 DD News 24x7 | Breaking News & Latest Updates | Live Updates | News in Hindi DD News is India’s 24x7 news channel from the stable of the country’s Public Service Broadcaster, Prasar Bharati. It has the distinction of being India’s only terrestrial cum satellite News Channel. Launched in 2003, DD News has made a name to deliver balanced, fair, and accurate news. Subscribe: For more news go to:    / ddnews   Follow DD News on social media: ►Facebook:   / ddnews   ►English Twitter:   / ddnewslive   ►Hindi Twitter:   / ddnewshindi   ►Instagram:   / ddnews_official   ►Website: https://ddnews.gov.in #hindinews | #live Updates | #breakingnews | #latestnews