Didwana सभापति का आदेश, वार्डों की सफाई में जुटे पार्षद और विधायक परिवार
Didwana Jhalk
0:00 / 0:00
Didwana सभापति का आदेश, वार्डों की सफाई में जुटे पार्षद और विधायक परिवार
575 просмотров · 2 дн. назад
Didwana Jhalk
6,74 тыс. подписчиков
575 просмотров · 2 дн. назад
🧹 सभापति का आदेश, वार्डों की सफाई में जुटे पार्षद और विधायक परिवार
डीडवाना नगर परिषद के नए सभापति भंवरलाल पंवार ने पद संभालने के बाद साफ-सफाई को लेकर बड़ा फैसला लिया। सभापति ने सभी पार्षदों को अपने-अपने वार्डों में सफाई व्यवस्था सुधारने और मिलकर सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।
सभापति के आदेश के बाद पार्षद भी मैदान में उतरे और वार्डों की सफाई में जुट गए। खास बात यह रही कि स्थानीय विधायक युनुस खान भी सफाई अभियान में सड़क पर उतर आए। विधायक के दोनों बेटे भी उनके साथ सफाई करते नजर आए।
नेताओं और जनप्रतिनिधियों को खुद सड़क पर सफाई करते देख लोगों में भी चर्चा रही कि अगर जनप्रतिनिधि इसी तरह मैदान में उतरकर काम करेंगे तो शहर की तस्वीर निश्चित रूप से बदल सकती है।
अब देखना यह होगा कि यह सफाई अभियान सिर्फ शुरुआत तक सीमित रहता है या डीडवाना के हर वार्ड में नियमित सफाई व्यवस्था का नया मॉडल बनता है।
📍 झलक मीडिया — जनता का माइक, जनता की आवाज #didwanakuchaman #highlight #highlights #didwananews #didwanajhalk #highlightseveryone #didwana #didwanajhalko #jhalko @DidwanaJhalk