शुक्र नीच भी, वर्गोत्तम भी! कन्या में कैसा मिलेगा गोचर का फल? वक्री शुक्र गोचर | 06 से 14 नवम्बर
PT. NARMDESHWAR SHASTRI
0:00 / 0:00
शुक्र नीच भी, वर्गोत्तम भी! कन्या में कैसा मिलेगा गोचर का फल? वक्री शुक्र गोचर | 06 से 14 नवम्बर
38 825 просмотров · 16 ч назад
PT. NARMDESHWAR SHASTRI
1,05 млн подписчиков
38 825 просмотров · 16 ч назад
6 नवंबर 2026, शुक्रवार, रात 1:04 पर शुक्र उल्टे चलते हुए तुला से अपनी नीच राशि कन्या में प्रवेश करेंगे; 14 नवंबर प्रातः 5:59 पर कन्या में ही मार्गी होंगे और 22 नवंबर शाम 5:21 पर वापस तुला में। कुल 16 दिन: 6 से 14 वक्री और नीच, 14 से 22 मार्गी पर नीच; 16 नवंबर तक सूर्य भी तुला में नीच, यानी 10 दिन दो ग्रह एक साथ नीच। सार: कर्क, वृश्चिक, मकर, कुंभ के लिए अच्छा; कन्या के लिए विशेष; वृषभ, धनु, मीन सावधानी; मेष, मिथुन, सिंह, तुला मिलाजुला।
शुक्र प्रेम, विवाह, सुख, गाड़ी, गहना और पैसे के ग्रह; कन्या हिसाब, जाँच और नुक्स निकालने की राशि; जहाँ हर चीज का हिसाब, वहाँ प्रेम घटता है, इसलिए शुक्र कन्या में नीच। इन 16 दिनों में रिश्ते में कमी गिनने का मन करेगा, सामान में खराबी निकलेगी, खरीद में गलत चीज हाथ आने का डर। दो सहारे: शुक्र बुध की राशि में और बुध शुक्र की राशि में, इस परिवर्तन से नीच का दोष बहुत हद तक कटेगा, पर बुध 13 नवंबर तक वक्री, इसलिए सहारा उसके बाद पूरा; और शुक्र पूरे समय चित्रा के दूसरे चरण में, नवमांश भी कन्या, वर्गोत्तम। सूत्र एक ही: नुक्स मत निकालिए, निभाइए। इन्हीं अंशों पर शुक्र सीधी चाल में 31 अगस्त से 2 सितंबर चले थे; उन दिनों रिश्ते, खरीद या पैसे की जो बात हुई, वह 6 से 14 नवंबर दोबारा घटेगी और 14 से 22 नवंबर अंतिम रूप लेगी। धनतेरस (6 नवंबर, कुछ पंचांगों में 7) और 8 नवंबर दीपावली नीच-वक्री शुक्र में; लक्ष्मी-पूजा में दोष नहीं, पर गहना, गाड़ी और बड़ा सामान हो सके तो 14 नवंबर के बाद, पुराना ठीक कराना अच्छा; दीपावली की भोर में पूर्व का चमकता तारा शुक्र ही हैं। 13 से 15 नवंबर शुक्र ठहरे रहेंगे; ठहरे शुक्र में रिश्ते की बात पक्की होती है |
मेष (मिलाजुला): नीच शुक्र छठे में, जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर खर्च, पर विरोधी और रोग से राहत; किस्त पर गाड़ी नहीं; उधार 14 के बाद वसूल । वृषभ (सावधानी): राशि-स्वामी नीच-वक्री पंचम में, संतान, प्रेम, पढ़ाई, निवेश में 14 तक रुकावट, बड़ा फैसला नहीं; शेयर-सट्टे में भयंकर नुकसान, 14 तक नया पैसा नहीं। मिथुन (मिलाजुला): चतुर्थ में, घर, गाड़ी, माता में कमी निकलेगी, 6 से 14 गाड़ी की सर्विसिंग करा लें; जगह बदलने का निर्णय 14 के बाद । कर्क (अच्छा): तीसरे में, मेहनत का फल, छोटे भाई-बहन के घर शुभ कार्य, छोटी यात्रा से बड़ा काम, पिता से सहयोग; विवाह का वचन 14 के बाद। सिंह (मिलाजुला): धन भाव में, दिखावे पर खर्च, कुटुंब की स्त्रियों से खींचतान, पर राशि पर बैठे गुरु पैसा संभालेंगे; एफडी तोड़नी पड़ सकती है। कन्या (विशेष): नीच-वक्री शुक्र राशि पर, स्वामी बुध वक्री, सूर्य नीच; शरीर, रूप, रिश्ता, पैसा चारों में कमी महसूस, 14 से संभलेगा; रिश्ते का बड़ा फैसला नहीं, 16 तक पैसा फँसेगा; जीवनसाथी की शिकायतें, अविवाहितों की बात 22 के बाद; टॉक्सिक माहौल में रिश्ता तोड़ने का मन, 22 तक रुकिए। तुला (मिलाजुला): स्वामी नीच 12वें में, राशि पर 16 तक नीच सूर्य; इंतजार का गोचर, 22 को शुक्र लौटते ही अच्छा समय; सूची बनाकर खरीदिए; पुराना कर्ज चुकाने का मौका 14 के बाद। वृश्चिक (शुभ): लाभ भाव में, लाभ देर से पर पक्का, स्त्री, बहन या पुराने परिचित से; टला हुआ लाभ 14 से 22 फाइनल; बोनस 14 के बाद, दीपावली की बिक्री बहुत अच्छी; पुराना प्रेम फिर जुड़ेगा, इस बार निभाइए। धनु (सावधानी): कर्म भाव में, छवि, स्त्री सहकर्मी और पद में 14 तक परेशानी, प्रमोशन रुकेगा, पर घर का सुख ठीक; नया काम 22 के बाद। मकर (अच्छा): भाग्य भाव में, पिता से पैसे-संपत्ति की पुरानी बात फिर, 14 से 22 में मिल भी सकती है; प्रेम में बड़ों की सहमति 22 के बाद। कुंभ (अच्छा): अष्टम में, नीच ग्रह उल्टा फल देकर लाभ; ससुराल से संपत्ति या उपहार, बीमा का पैसा या पुरानी बचत, कोई एक बात 16 दिन में; छिपा रिश्ता सामने आए उससे पहले खुद सच कहिए। मीन (सावधानी): नीच-वक्री शुक्र सप्तम में, राशि पर शनि, दोनों आमने-सामने; जीवनसाथी, साझेदार और विवाह की बात में 22 तक देर और शिकायत, पर रिश्ता टूटेगा नहीं; पुरानी अनबन 6 से 14 फिर; हर बात देर से पर पक्की; 14 तक मौन सबसे बड़ा हथियार |
0:00 वक्री शुक्र कन्या में
1:12 12 राशियों का सार
1:57 शुक्र कन्या में नीच क्यों
2:27 दो सहारे
3:00 सूत्र: नुक्स मत निकालिए
3:21 31 अगस्त वाली बात फिर
3:46 धनतेरस-दीपावली की खरीद
4:17 13 से 15 नवंबर ठहरे शुक्र
4:52 सातवीं दृष्टि शनि पर
5:09 मेष
7:21 वृषभ
9:30 मिथुन
11:14 कर्क
12:59 सिंह
15:00 कन्या
17:32 तुला
19:49 वृश्चिक
21:32 धनु
23:29 मकर
25:24 कुंभ
27:16 मीन
29:26 समापन
Facebook Page - / pt.narmdeshwarshashtri
Facebook Group
https://www.facebook.com/groups/72522...
Instagram Link -
https://www.instagram.com/narmdeshwar...
#ज्योतिष #वैदिकज्योतिष #Astrology #शुक्रगोचर #वक्रीशुक्र #शुक्रकन्यामें #PanditNarmdeshwarShastri
PT.NARMDESHWAR SHASTRI
Email-narmdeshwarshastri@gmail.com
WhatsApp no.-09472889427 FOR INQUIRY -09931901712
www.narmdeshwarshastri.com
ओके गूगल, शुक्र वक्री कन्या में कब जा रहे हैं 2026
ओके गूगल, शुक्र कन्या में नीच हो तो क्या होता है
ओके गूगल, धनतेरस पर गहना खरीदना चाहिए या नहीं 2026
ओके गूगल, शुक्र मार्गी कब होंगे नवंबर 2026
ओके गूगल, शुक्र गोचर का 12 राशियों पर प्रभाव नवंबर 2026
Hey Google, Shukra vakri Kanya mein kab ja rahe hain 2026
Hey Google, Shukra Kanya mein neech ho to kya hota hai
Hey Google, Venus retrograde in Virgo November 2026 effects
Hey Google, Shukra margi kab honge November 2026
Hey Google, Dhanteras 2026 par gehna kharidna chahiye ya nahi