श्री महाराज जी द्वारा नामकरण- सुश्री धामेश्वरी देवी | प्रथम प्रवचन | संन्यास दिवस | 16-10-2002 #rare
Sushree Dhameshwari Devi
0:00 / 0:00
श्री महाराज जी द्वारा नामकरण- सुश्री धामेश्वरी देवी | प्रथम प्रवचन | संन्यास दिवस | 16-10-2002 #rare
3 968 просмотров · 1 дн. назад
Sushree Dhameshwari Devi
37,9 тыс. подписчиков
3 968 просмотров · 1 дн. назад
समस्त भाग्यवान साधकों को सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि आज 16 अक्टूबर का दिन हमारे वास्तविक कल्याण के शुभचिंतक प्रेरक, मार्गदर्शक परम श्रद्धेय जगद्गुरूत्तम श्री कृपालु जी महाराज की प्रचारिका सुश्री धामेश्वरी देवी जी का सन्यास दिवस है।
16 अक्टूबर सन् 2002 को श्री गुरुवर जगद्गुरुत्तम श्री कृपालु जी महाराज ने श्रद्धेय दीदी जी को पीले वस्त्र प्रदान कर प्रचार की सेवा की आज्ञा दी थी। इस दिन से श्रद्धेय दीदी जी ने गुरुआज्ञा पालन में जीवों के कल्याण हेतु अपने जीवन के समस्त स्वार्थो को सदा के लिए त्यागते हुए जन् जन् में श्री गुरुवार द्वारा प्रदत्त तत्वज्ञान का संवाहन किया।
उनके जीवन का प्रत्येक क्षण हम मायाबद्ध जीवों को हमारे आत्मिक कल्याण के मार्ग में अग्रसर करने के भीष्म प्रयास में ही लगा हुआ है। श्री महाराज जी द्वारा ऐसा मार्गदर्शन करने वाली प्रचारिका दीदी देने की इस कृपा के ऋण से हम जीव कभी उऋण नहीं हो सकेंगे।
हम सभी साधक श्री महाराज जी के अत्यंत आभारी हैं जो आपने दीदीजी को जीवकल्याण हेतु प्रचारिका रूप में हमें दिया और इस अवसर पर हम पूजनीय, श्रद्धेय दीदी जी को अत्यंत हर्ष के साथ अनंत हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।
राधा गोविंद सत्संग सेवा समिति