बड़ी काली जी मंदिर दर्शन तथा यात्रा से जुड़ी संपूर्ण जानकारी | लखनऊ | 4K| दर्शन 🙏
Tilak Darshan
0:00 / 0:00
बड़ी काली जी मंदिर दर्शन तथा यात्रा से जुड़ी संपूर्ण जानकारी | लखनऊ | 4K| दर्शन 🙏
2 101 просмотр · 2 года назад
Tilak Darshan
35,9 тыс. подписчиков
2 101 просмотр · 2 года назад
भक्तों नमस्कार! प्रणाम! सादर नमन और अभिनन्दन! भक्तों आज हम आपको अपने लोकप्रिय कार्यक्रम दर्शन के माध्यम से जिस मंदिर की यात्रा करवाने जा रहे हैं वो ऐसा मंदिर है जहाँ भगवान् लक्ष्मीनारायण को माता काली मानकर पूजा जाता है। भक्तों वो मंदिर है उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनपुरी अर्थात लखनऊ के चौक स्थित बड़ी काली जी मंदिर।
मंदिर के बाहर बाज़ार:
भक्तों लखनऊ के बड़ी काली जी मंदिर के बाहर एक छोटा सा बाज़ार है। बाज़ार में कई फूल माला, प्रसाद, वस्त्र आभूषण और धार्मिक पुस्तकों की कई छोटी छोटी दुकाने हैं। जहाँ से मंदिर में आनेवाले दर्शनार्थी और श्रद्धालुगण भगवान् को अर्पित करने के लिए फूल, माला, भोग, प्रसाद, नारियल, मिठाइयां और भगवान् के लिए वस्त्र आभूषण चुनरी के अलावा देवी देवताओं की तसवीरें तथा धार्मिक पुस्तके आदि खरीदते हैं।
दर्शन का समय:
भक्तों लखनऊ का बड़ी काली जी मंदिर प्रतिदिन भक्तों के लिए सुबह 06:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक खुला रहता है तथा दोपहर में 12:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक बंद रहता है। पुनः शाम 04:00 बजे से रात 11:00 बजे तक खुला रहता है। अतः आप इस समयावधि में किसी भी दिन मंदिर जाकर दर्शन पूजन कर सकते हैं।
आरती व पूजा:
भक्तों बाबा बड़ी काली जी मंदिर में प्रतिदिन प्रातः 6 बजे और सायं 7 बजे दो आरतियां होती हैं। बड़ी काली जी मंदिर के आरती का दृश्य बड़ा मनोहर और विहंगम होता है। विशेषकर रात्री को होनेवाली आरती भक्तों का मन मुग्ध कर देती है। इस दौरान ढोल नगाड़े शंख और घड़ियाल के अनहद नाद मंदिर में उपस्थित यात्रियों, श्रद्धालुओं और भक्तों के रोम रोम को आह्लादित और भाव विभोर कर देता है। इस मंदिर में सायंकालीन आरती का दर्शन भक्तों को दिव्य आत्मानुभूति करवाता है संध्याकालीन आरती का दर्शन करने के खचाखच भरे भक्तों की भीड़ देखते ही बनती है। भक्तों यदि आप को बड़ी काली जी मंदिर दर्शनार्थ जाने का सौभाग्य प्राप्त होता है तो आप बड़ी काली जी के मंदिर में शाम को होनेवाली आरती का दर्शन लाभ अवश्य कीजिये। क्योंकि मान्यता है कि जो भक्त 40 दिन मां की आरती में शामिल होते है। उनकी सारी परेशानियां खत्म हो जाती है और यही वजह है कि दूरदराज से भक्त मां भगवती के दर्शन करने के लिए आते हैं।
सबसे अच्छा समय:
भक्तों अगर आप बड़ी काली जी मंदिर लखनऊ मंदिर की यात्रा के बारे में विचार कर रहे हैं तो आप यहाँ की यात्रा किसी भी समय कर सकते हैं किन्तु यदि कहीं दूर दराज से इस मंदिर के दर्शनार्थ जा रहे हैं तो आप के लिए सर्वोत्तम समय फरवरी से अप्रैल का समय होगा।
समीपस्थ दर्शनीय व् पर्यटन स्थल:
भक्तों अगर आप लखनऊ स्थित बड़ी काली जी के मंदिर की यात्रा करने जा रहे हैं और पर्यटन की रूचि रखते हैं तो मंदिर के आसपास महाराजा बिजली पासी किला, चंद्रिका देवी मंदिर, भूतनाथ मंदिर, काली बाड़ी, कोनेश्वर मंदिर, सिद्धनाथ मंदिर, छाछी कुआं मंदिर, बुद्वेश्वर मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, राम कृष्ण मठ, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृतिका, नादान महल, मोती महल, आलमबाग पैलेस, टिकैत राय तालाब, बुद्ध पार्क, नीबू पार्क, हाथी पार्क, ग्लोबल पार्क, बेगम हजरत महल पार्क, सूर्य कुंड, जैसे कई ऐतिहासिक मंदिर, किले और तालाब हैं। जहाँ का पर्यटन आपकी यात्रा को सम्पूर्णता प्रदान कर सकता है।
रुकने की जगह:
भक्तों अगर आप बड़ी काली जी मंदिर लखनऊ दर्शनार्थ जा रहे हैं और मंदिर के आस पास ठहरने की कोई अच्छी जगह देख रहे हैं तो लखनऊ में कई मध्यम स्तरीय और शीर्ष होटल अतिथिगृह और विश्रामगृह उपलब्ध हैं। जहां आप अपनी सुविधा और क्षमता अनुसार ठहर सकते हैं।
भक्तों! अगर आप लखनऊ पहुँचकर बड़ी काली जी मंदिर में दर्शन पूजन करने को इच्छुक हैं तो अपने बजट, क्षमता और सुविधा के अनुसार यात्रा का शुभारंभ कीजिये। तो आज के इस एपिसोड में इतना ही, एक नए धाम की यात्रा में फिर मिलते हैं। नमस्कार.प्रणाम ॥इति शुभम॥
भक्त को भगवान से और जिज्ञासु को ज्ञान से जोड़ने वाला एक अनोखा अनुभव। तिलक प्रस्तुत करते हैं दिव्य भूमि भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थानों के अलौकिक दर्शन। दिव्य स्थलों की तीर्थ यात्रा और संपूर्ण भागवत दर्शन का आनंद। दर्शन ! 🙏
इस कार्यक्रम के प्रत्येक एपिसोड में हम भक्तों को भारत के प्रसिद्ध एवं प्राचीन मंदिर, धाम या देवी-देवता के दर्शन तो करायेंगे ही, साथ ही उस मंदिर की महिमा उसके इतिहास और उसकी मान्यताओं से भी सन्मुख करायेंगे। तो देखना ना भूलें ज्ञान और भक्ति का अनोखा दिव्य दर्शन। 🙏
श्रेय:
संगीत एवम रिकॉर्डिंग - सूर्य राजकमल
लेखक - रमन द्विवेदी
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि तिलक किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
#devotional #mandir #badikalimandir #kalimata #youtube #hinduism #uttarpradesh #vlogs #Tilak #Darshan #HinduTemples #Sanatan #MustWatch #IndianTemples