श्री ललिताजी प्राकट्य उत्सव की बधाई 🌸 | Lalita Sakhi Utsav | Radha Krishna | Pushtimarg
Kirtan Rasabdhi
0:00 / 0:00
श्री ललिताजी प्राकट्य उत्सव की बधाई 🌸 | Lalita Sakhi Utsav | Radha Krishna | Pushtimarg
2 085 просмотров · 2 нед. назад
Kirtan Rasabdhi
72 подписчика
2 085 просмотров · 2 нед. назад
🌸 श्री ललिता सखीजी के प्राकट्य उत्सव की खूब-खूब मंगल बधाई 🌸
श्रीराधा के मन की बात बिना कहे समझ लेने वाली,
उनकी प्रत्येक सेवा में सदा तत्पर,
और प्रिय-प्रियतम की निकुंज लीलाओं की परम चतुर सहायिका—
श्री ललिता सखीजी। 💚🌿
कभी श्रीस्वामिनीजी के लिए पान की सेवा,
कभी प्रेमपूर्वक बीजना,
कभी उनके श्रीचरणों को अपने हाथों में लेकर सुख देना,
और कभी श्रीराधा-कृष्ण की निकुंज लीला में नवीन रस की वृद्धि करना… 🌺
ललिताजी की प्रत्येक सेवा का एक ही भाव—
अपना सुख नहीं, केवल प्रिय-प्रियतम का सुख। ❤️
पुष्टिमार्गीय भाव में यही श्रीललिताजी, श्रीमहाप्रभुजी की लीला में श्रीदामोदरदास हरसानीजी के स्वरूप से सेवा में विराजती हैं।
लीला बदली, स्वरूप बदला—पर वही अनन्य प्रेम, वही समर्पण और वही सेवा का भाव। 🙏🏻
आज श्रीललिताजी के प्राकट्य उत्सव पर यही मनोरथ—
हमारे हृदय में भी ऐसी सेवा-भावना जागे कि
हमारी प्रसन्नता अपने प्रभु की प्रसन्नता में और हमारा सुख उनके सुख में समा जाए। 🌸
🌿 श्री ललिता सखीजी के प्राकट्य उत्सव की अनंत बधाई।
🙏🏻 श्रीकृष्णः शरणं मम।
#LalitaSakhi #LalitaUtsav #LalitaSakhiJi #RadhaKrishna #Pushtimarg #DamodardasHarsani #Mahaprabhuji #VrajBhav #NikunjLeela #SevaBhav #Shrinathji #KrishnaBhakti #Kirtan #Badhai