Перейти к содержимому

Ballia Murder | बलिया में भतीजे के साथ गए चाचा की हत्या, बीच रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से पीटा

Amrit Vichar

0:00 / 0:00

Ballia Murder | बलिया में भतीजे के साथ गए चाचा की हत्या, बीच रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से पीटा

11 675 просмотров · 12 дней назад
Amrit Vichar
251 тыс. подписчиков
11 675 просмотров · 12 дней назад
#ballia #ballianews #balliacrime #balliamurder #belthararoad #ubhaon #umeshchaurasia #upcrime #upmurder #upnews #uttarpradeshnews #chachabhatija #murdernews #crime news #balliabreakingnews #latestnews #policenews #policeinvestigation #hindinews #breakingnews Ballia Crime News: उत्तर प्रदेश के बलिया के बेल्थरारोड में सोमवार देर शाम 35 वर्षीय उमेश चौरसिया की हत्या से सनसनी फैल गई। उमेश अपने भतीजे चंदन के साथ बाइक से पूजा का सामान लेने मालीपुर गए थे। घर लौटते समय करनी गांव के पास कुछ लोगों ने उनकी बाइक रोक ली। आरोप है कि हमलावरों ने पहले बाइक की चाबी छीनी, गाली-गलौज की और फिर चाचा-भतीजे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में उमेश के सिर पर गंभीर चोट लगी, जबकि चंदन भी घायल हुआ। चंदन किसी तरह घायल उमेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उभांव थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में करीब एक महीने पहले चंदन की कुछ युवकों से हुई कहासुनी का मामला सामने आया है। मृतक के भतीजे चंदन ने पड़ोसी गांव के विपिन और उसके साथियों पर हमला करने का आरोप लगाया है। एएसपी दिनेश शुक्ला के मुताबिक, चंदन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। FSL टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। Amrit Vichar उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का तेजी से उभरता हुआ एक प्रमुख समाचार पत्र है। Amritvichar.com हिंदी समाचार वेबसाइट है। हम अपने पाठकों तक, वेबसाइट और यूट्यूब-चैनल के माध्यम से देश-दुनिया की, दिनभर की हर छोटी-बड़ी अपडेट्स पहुंचाते हैं। आपसे अनुरोध है कि अगर आपने अभी तक Amrit Vichar का यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब नहीं किया है-तो इसे जरूर कर लें। Visit Amritvichar Website: https://amritvichar.com/ Subscribe Amritvichar Youtube channel:    / amritvichar   Like Amritvichar on Facebook:   / amritvicharnews   Follow Amritvichar on Twitter: https://twitter.com/home Follow Amritvichar on Instagram:   / amritvichar   For advertisements e-mail us at: amritvichar120@gmail.com #amritvichar #amritvicharlatestnews #amritvicharvideonews #amritvicharnewsbareilly