Перейти к содержимому

Shergarh Fort || शेरगढ़ किला || Part 1 || World First Underground Fort || #sasaram #bhabua #kaimur

Manglam Drishy

0:00 / 0:00

Shergarh Fort || शेरगढ़ किला || Part 1 || World First Underground Fort || #sasaram #bhabua #kaimur

3 191 просмотр · 3 г. назад
Manglam Drishy
3,99 тыс. подписчиков
3 191 просмотр · 3 г. назад
यह किला बिहार के रोहतास जिले में है. इसे 'शेरगढ़ का किला' कहा जाता है. कहा जाता है कि इस किले को अफ़गान शासक शेरशाह सूरी ने बनवाया था. इस किले की खास बात ये है कि इसे पहाड़ की चोटी को काटकर अंदर बनाया गया है| इसमें सैकड़ों सुरंगें और तहखाने हैं, जिनके बारे में कहा जाता है कि आज तक कोई भी उनका राज नहीं खोल पाया है. इस किले से जुड़ी कई रहस्यमयी कहानियां भी प्रचलित हैं| यह किला शेरशाह सूरी ने अपने दुश्मनों से बचने के लिए बनवाया था. वह अपने परिवार और करीब 10 हजार सैनिकों के साथ यहां रहता था. यहां उनके लिए सुरक्षा से लेकर हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध थीं. इस किले को इस तरह से बनाया गया है कि अगर दुश्मन किसी भी दिशा में 10 किलोमीटर दूर हो, तब भी उसे किले से स्पष्ट देखा जा सकता था| कैमूर की पहाड़ियों पर बने इस किले की संरचना अन्य किलों से बिल्कुल अलग है. यह किला तीन तरफ से जंगलों से घिरा हुआ है, जबकि दुर्गावती नदी इसके एक तरफ बहती है. इस किले को इस तरह से बनाया गया है कि कोई भी इसे बाहर से नहीं देख सकता है| यह किला 1540 और 1545 के बीच बनाया गया था. यहां सैकड़ों सुरंगें बनाई गई थीं ताकि मुसीबत के समय उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला जा सके. इन सुरंगों का रहस्य केवल शेरशाह सूरी और उनके विश्वस्त सैनिकों को पता था. जमीन के अंदर बने इस किले में प्रवेश करने के लिए एक सुरंग से होकर गुजरना पड़ता है. कहा जाता है कि अगर ये सुरंगें बंद हो जाती हैं तो किला किसी को दिखाई नहीं देगा #tourist #tourism #vasudhaivakutumbakam #kaimur #bhabua #rohtas #sasaram #forest #qila ‪@manglamdrishy‬