अरवल के बैदराबाद बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 5 दुकानों को बनाया निशाना!अरवल: जिला के
AKY LIVE
0:00 / 0:00
अरवल के बैदराबाद बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 5 दुकानों को बनाया निशाना!अरवल: जिला के
8 просмотров · 3 дня назад
AKY LIVE
6 подписчиков
8 просмотров · 3 дня назад
अरवल के बैदराबाद बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 5 दुकानों को बनाया निशाना!अरवल: जिला के बैदराबाद बाजार में कल रात चोरों ने पुलिसिया गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए एक साथ 5 दुकानों में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। सुबह जब दुकानदारों को इस बात की जानकारी हुई, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।बिना खौफ के चोरों ने की हाथ साफ:चोरों ने बेहद आराम से एक के बाद एक पांच दुकानों के ताले चटकाए और नकदी समेत लाखों का सामान समेट कर फरार हो गए। इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।पुलिस प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल:व्यापारियों का साफ कहना है कि बैदराबाद जैसे मुख्य बाजार में इस तरह की घटना होना पुलिस प्रशासन की विफलता को दर्शाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि रात में पुलिस की गश्त सिर्फ नाम की होती है, जिसका फायदा उठाकर अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।📍 ग्रामीणों की मांग: स्थानीय लोगों और पीड़ित दुकानदारों ने अरवल पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और बाजार में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।#ArwalNews #BaidrabadMarket #ArwalPolice #BiharCrime #TheftInArwal #LocalNews #arwalnews #arwal #biharnews #bihar #breakingnews #educationrevolution #justiceforashokkumar #arwalpolice #justiceforroshan #arwaladministration