Перейти к содержимому

#bhagalpur #news #allpublice #latestnews #viral #highlights #bihar #INDIA #naugachiya #gopalpur

Balmukund Kumar

0:00 / 0:00

#bhagalpur #news #allpublice #latestnews #viral #highlights #bihar #INDIA #naugachiya #gopalpur

48 просмотров · 7 дней назад
Balmukund Kumar
60 подписчиков
48 просмотров · 7 дней назад
तीन महीने से घरों में बाढ़ का पानी, फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! सड़क काटने पहुंचे लोग, अधिकारियों ने रोका *अजमाबाद के पकड़ा टोला में जलजमाव से त्रस्त ग्रामीणों का हंगामा, पानी में गिरा था बच्चा; पुलिया निर्माण का प्रस्ताव, स्वीकृति के बाद बनेगी पुलिया* *प्रतिनिधि, गोपालपुर।* थाना क्षेत्र के अजमाबाद पंचायत के पकड़ा टोला में पिछले तीन महीने से घरों में बाढ़ का पानी जमा रहने से परेशान ग्रामीण सड़क काटकर पानी निकालने पहुंच गए। ग्रामीणों के आक्रोश की सूचना पर गोपालपुर के अंचलाधिकारी पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क काटने से रोक दिया और ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता से फोन पर बात कर जलजमाव से तत्काल राहत दिलाने को कहा। वार्ड सदस्य मो. राइट, दिलीप कुमार, अजीत शर्मा, ऋतु देवी, प्रकाश मंडल और टुनटुन मंडल समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पिछले तीन महीने से उनके घरों में बाढ़ का पानी जमा है। इसकी लिखित शिकायत अधिकारियों से की गई थी, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। लगातार जलजमाव से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी में गिर गया था बच्चा, महिलाओं ने सड़क काटने की उठाई मांग ग्रामीणों के अनुसार, गुरुवार को जलजमाव के दौरान एक बच्चा पानी में गिर गया था। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद बच्चों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई। परेशान महिलाएं सड़क काटकर पानी निकालने की मांग पर अड़ गईं। हालांकि, मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। सड़क कटने से दियारा के दर्जनों गांवों का संपर्क हो सकता है बाधित पकड़ा टोला के समीप एनएच-31 को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। इस सड़क को काटने से दियारा क्षेत्र के दर्जनों गांवों का संपर्क भंग होने की आशंका है। इसी वजह से अधिकारियों ने ग्रामीणों को सड़क काटने से रोकते हुए वैकल्पिक समाधान का भरोसा दिया। पुलिया निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया अधिकारियों के निर्देश पर ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता ई. आशुतोष कुमार और कनीय अभियंता अभिषेक रंजन पकड़ा टोला पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर जलजमाव से राहत दिलाने का आश्वासन दिया। सहायक अभियंता ई. आशुतोष कुमार ने बताया कि जलनिकासी के लिए पुलिया निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। फिलहाल ग्रामीणों को जलजमाव से तत्काल राहत मिलने का इंतजार है। #टैग #भागलपुर #गोपालपुर #अजमाबाद #पकड़ाटोला #जलजमाव #बाढ़कापानी #ग्रामीणोंकाआक्रोश #जलनिकासी #पुलियानिर्माण #ग्रामीणकार्यविभाग #एनएच31 #दियाराक्षेत्र #बाढ़प्रभावितइलाका #प्रशासनिककार्रवाई #जनसमस्या #BhagalpurNews #GopalpurNews #BiharNews #Waterlogging #FloodProblem