Bageshwar Baba Controversy: Dhirendra Shastri के समर्थन में उतरे संत और भक्त, जानिए किसने क्या कहा?
Oneindia Hindi | वनइंडिया हिंदी
0:00 / 0:00
Bageshwar Baba Controversy: Dhirendra Shastri के समर्थन में उतरे संत और भक्त, जानिए किसने क्या कहा?
4 991 просмотр · 5 ч назад
Oneindia Hindi | वनइंडिया हिंदी
22,7 млн подписчиков
4 991 просмотр · 5 ч назад
Bageshwar Baba Controversy: धीरेंद्र शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम पर दिए बयान के बाद मचे बवाल के बीच जानिए कौन-कौन उनके समर्थन में उतरा है! ठाकुरजी महाराज, बद्रीश जी और बीजेपी नेता संगीत सोम के बयानों ने इस पूरे विवाद को नया मोड़ दे दिया है।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के त्रिभंग स्वरूप की तुलना भगवान राम के स्वरूप से किए जाने के बाद भारी विवाद खड़ा हो गया है। मथुरा-वृंदावन के संतों और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव तथा तेजस्वी यादव के विरोध के बाद धीरेंद्र शास्त्री को वीडियो जारी कर माफी मांगनी पड़ी थी। हालांकि, इस पूरे विवाद के बीच कई प्रमुख धार्मिक हस्तियां और राजनीतिक चेहरे धीरेंद्र शास्त्री के बचाव में सामने आए हैं।
धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में श्री कृष्णचंद्र शास्त्री ठाकुरजी महाराज और श्रीमद्भागवत मदिम श्रीधाम वृंदावन के संस्थापक अध्यक्ष बद्रीश जी ने अहम बयान दिए हैं। उनका कहना है कि भगवान कृष्ण को 'बांके बिहारी' कहा जाता है क्योंकि 'बांके' का अर्थ ही टेढ़ा होता है। उनका मानना है कि कृष्ण के त्रिभंग स्वरूप और उनकी लीलाओं का वर्णन करना किसी भी तरह से उनका अपमान नहीं है और धीरेंद्र शास्त्री ने कोई अशास्त्रीय बात नहीं कही है।
दूसरी ओर, इस धार्मिक टिप्पणी पर राजनीतिक घमासान भी तेज हो गया है। बीजेपी नेता संगीत सोम ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए पलटवार किया है। एक तरफ जहां कुछ संत इसे भक्ति परंपरा का हिस्सा बताकर समर्थन कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ मथुरा-वृंदावन के कई संत और विपक्षी नेता इस पर लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं।
Following the controversy surrounding Bageshwar Dham chief Dhirendra Krishna Shastri over his comments comparing Lord Krishna and Lord Ram, several prominent spiritual leaders, including Thakurji Maharaj and Badrish Ji, have stepped forward in his defense. Along with BJP leader Sangeet Som targeting opposition leaders like Akhilesh Yadav, the religious debate has turned into a major political and spiritual discussion across North India.
#BageshwarDham #DhirendraShastri #ThakurjiMaharaj #SangeetSom
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------
News that speaks your language – Oneindia App is now live | Click on the below link to download
https://play.google.com/store/apps/de...
Subscribe to OneIndia Hindi Channel for the latest updates on Politics, Sports, Entertainment and related videos...
Youtube: / @oneindiahindi
Follow us on X: https://x.com/oneindiaHindi
Like us on Facebook : / oneindiahindi
Follow us on Instagram : / oneindiahindi