MODEL YOUTH GRAM SABHA IN JNV PTH
Hemant Upreti Maths
0:00 / 0:00
MODEL YOUTH GRAM SABHA IN JNV PTH
230 просмотров · 2 дня назад
Hemant Upreti Maths
782 подписчика
230 просмотров · 2 дня назад
आदर्श ग्राम सभा कार्यक्रम का आयोजन
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पिथौरागढ़ में दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को आदर्श ग्राम सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि उनकी धर्मपत्नी तथा एक वार्ड सदस्य की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने सरपंच, पंचायत सचिव, पर्यावरण सहायक सहित विभिन्न पदों की भूमिकाओं का निर्वहन करते हुए ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा जनसमस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया का सजीव प्रस्तुतिकरण किया। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था, नागरिक कर्तव्यों एवं सामुदायिक सहभागिता का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के प्राचार्य श्री अमित उप्रेती जी का मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं सहयोग विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। उनके नेतृत्व तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
— पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पिथौरागढ़