Semen रिपोर्ट कैसे पढ़ें | कम शुक्राणु में कौन से Infertility तकनीक कारगर | IUI, IVF, ICSI
Indira IVF
0:00 / 0:00
Semen रिपोर्ट कैसे पढ़ें | कम शुक्राणु में कौन से Infertility तकनीक कारगर | IUI, IVF, ICSI
1 568 792 просмотра · 7 лет назад
Indira IVF
303 тыс. подписчиков
1 568 792 просмотра · 7 лет назад
SEMEN REPORT | IVF | IUI | TEST TUBE BABY
अधिक जानकारी के लिए कॉल करें 07665008031
गर्भधारण के लिए महिला का स्वस्थ होना जितना जरूरी है उतनी ही पुरूष के शुक्राणओं की संख्या, गतिशीलता,बनावट सही होना आवश्यक है। सामान्यतया पुरूष यह मानते हैं कि उनमें किसी तरह की समस्या नहीं हो सकती है लेकिन गर्भधारण नहीं होने के एक तिहाई मामलों में वे जिम्मेदार हैं। गर्भधारण में विफल होने पर पत्नी की सभी जांचे सामान्य हो तो पति में समस्या हो सकती है। जांच मंे यह देखा जाता है कि स्पर्म की संख्या कितनी है विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार पुरूष के शुक्राणु की मात्रा 15 मिलियन प्रति एमएल से ज्यादा है, तो यह सामान्य है लेकिन किसी पुरूष के 15 मीलियन के आसपास हैं तो समस्या आ सकती है। दूसरी यह देखा जाता है कि शुक्राणु कितने गतिशील हैं यानि शुक्राणु किस गति से आगे बढ़ रहे हैं अगर गतिशील शुक्राणुओं की संख्या कम है या कम गतिशील हैं तो प्राकृतिक रूप से गर्भधारण में समस्या आती है। यह भी देखा जाता है कि शुक्राणुओं का आकार कैसा है। अगर बनावट में किसी तरह का विकार है तो निषेचन नहीं हो पाएगा इन सब चीजों के अलावा यह भी देखा जाता है कि जीवित शुक्राणुओं की संख्या कितनी है। पुरूष के शुक्राणुओं में किसी भी तरह की समस्या होने पर प्राकृतिक रूप से गर्भधारण नहीं हो पा रहा है तो ऐसे में पुरूष जिनके शुक्राणु 15 मीलियन प्रति एमएल के आसपास हैं वे आईयूआई तकनीक अपना सकते हैं । इस तकनीक में महिला की ट्यूब खुली, अण्डे बनने और समय पर फूटने के साथ गर्भाशय सामान्य होना चाहिए। वे पुरूष जिनके शुक्राणु की मात्रा 5 से 10 मीलियन प्रति एम एल के बीच में है, तो आईवीएफ तकनीक लाभदायक है। आईवीएफ की सफलता दर आईयूआई से अधिक है। अगर पुरूष के शुक्राणु 5 से मीलियन प्रति एमएल से भी कम हैं तो उन पुरूषों के लिए इक्सी तकनीक अधिक लाभदायक है। पुरूष जिनके शुक्राणुओं की मात्रा निल है उनके अण्डकोष से शुक्राणु लिये जा सकते हैं । अण्डकोष में शुक्राणु बन रहे है लेकिन नली में अवरोध होने के कारण बाहर नहीं आ पा रहे है, तो वे भी इक्सी तकनीक में टेस्टीक्यूलर बायप्सी से अपने शुक्राणुओं से पिता बन सकते हैं।
इन्दिरा आई.वी.एफ. एवं टेस्ट ट्यूब बेबी
कॉल करें 07665008031
अपनी पुरानी रिपोर्ट्स whats app करें 07665008031 या e-mail करें -help@indiraivf.in
अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर जाये : https://bit.ly/2IA11cz