5 गायों से शुरू किया काम, आज ₹1 करोड़ से ऊपर का टर्नओवर; बेटी को बनाया डॉक्टर | Gaon Junction LIVE
Gaon Junction
0:00 / 0:00
5 गायों से शुरू किया काम, आज ₹1 करोड़ से ऊपर का टर्नओवर; बेटी को बनाया डॉक्टर | Gaon Junction LIVE
36 346 просмотров · 2 недели назад
Gaon Junction
542 тыс. подписчиков
36 346 просмотров · 2 недели назад
#GaonJunctionLIVE #DairyFarming #DairyFarm #CowFarming #पशुपालन #डेयरीफार्मिंग #गायपालन #किसान #महिलाकिसान #AnimalHusbandry #DairyBusiness #MilkProduction #Haryana #Mahendragarh #SuccessStory #Farmers
हरियाणा के महेंद्रगढ़ के गुढ़ा गांव की नीतू यादव ने 2008 में 5 गायों से डेयरी की शुरुआत की थी। आज उनके पास करीब 100 पशु हैं और रोजाना औसतन 800 लीटर दूध का उत्पादन होता है, जो सर्दियों में 1,400-1,500 लीटर तक पहुंच जाता है। डेयरी से सालाना ₹35-40 लाख की कमाई और पशु बिक्री से करीब ₹10 लाख की अतिरिक्त आय होती है। उनकी डेयरी की गायें 60-70 लीटर तक दूध देने का रिकॉर्ड बना चुकी हैं, जबकि NDDB ने उनकी 3 महीने की बछिया ₹90,000 में खरीदी। बेहतर नस्ल, गुणवत्तापूर्ण सीमन, संतुलित खुराक, मिट्टी का फर्श और TMR मशीन जैसे प्रबंधन से नीतू ने डेयरी को कम लेबर वाला सफल मॉडल बनाया है।
गांव जंक्शन के लिए शैलेश अरोड़ा की रिपोर्ट..
.........................................
HIGHLIGHTS
2008 में 5 गायों से शुरू हुआ सफर, आज 100 के करीब गोवंश
सालाना ₹35-40 लाख की कमाई, ₹2.5 लाख तक मासिक मुनाफा
60 से 70 लीटर तक दूध देने वाली रिकॉर्ड होल्डर गायें
NDDB ने ₹90,000 में खरीदा नीतू की डेयरी का 3 महीने का बछड़ा
11 क्विंटल का टाइसन बुल, कुरुक्षेत्र मेले में रहा प्रथम
राष्ट्रपति और मुख्यमंत्रियों से मिल चुके हैं कई बड़े कृषि सम्मान
पक्के फर्श की जगह कच्ची मिट्टी पर रहती हैं गायें
हाईटेक शेड और TMR मशीन से कम लेबर की जरूरत
Connect With Us on:
Twitter: / gaonjunctionofc
Facebook: / gaonjunctionofficial
Instagram: / gaonjunctionofc
LinkedIn: / gaon-junction-1ab77229b