Chhattisgarh News: Garba विवाद पर Bhupesh Baghel की एंट्री। RSS प्रमुख पर साधा जोरदार निशाना।
ETV Bharat Chhattisgarh
0:00 / 0:00
Chhattisgarh News: Garba विवाद पर Bhupesh Baghel की एंट्री। RSS प्रमुख पर साधा जोरदार निशाना।
22 281 просмотр · 3 дня назад
ETV Bharat Chhattisgarh
87,2 тыс. подписчиков
22 281 просмотр · 3 дня назад
Chhattisgarh News: गरबा पंडाल में समुदाय विशेष के युवकों के प्रवेश को लेकर हुए विवाद के अगले ही दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उसी गरबा पंडाल में पहुंचे, जहां बीते दिन बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और समिति पदाधिकारियों के बीच जमकर विवाद और धक्का-मुक्की हुई थी. दुर्ग नवनिर्माण समिति के गरबा उत्सव में पहुंचे भूपेश बघेल ने मां दुर्गा की महाआरती की. विवाद के मद्देनजर पंडाल और आसपास के इलाके में पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था तैनात रही. महाआरती के बाद मीडिया से बातचीत में भूपेश बघेल ने गरबा विवाद को लेकर बजरंग दल और भाजपा पर तीखा राजनीतिक हमला बोला. उन्होंने कहा कि विविधता ही भारत की खूबसूरती है. छत्तीसगढ़ में शीतला माता, जवारा, सेवा गीत, डोंगरगढ़, दंतेवाड़ा और रतनपुर महामाया के रूप में मां की आराधना होती है. दुर्गा पूजा बंगाल से आई, गरबा गुजरात से आया और देश के लोग मिलकर इसे मनाते हैं. यही भारत की एकता और विविधता है. समुदाय विशेष के युवकों के गरबा पंडाल में प्रवेश को लेकर बजरंग दल के विरोध पर बघेल ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर हमला बोला. भूपेश ने मोहन भागवत के बयानों का हवाला देते हुए कहा कि पहले अपने घर को सुधारना चाहिए.
https://www.etvbharat.com/hi/state/bh...
#bhupeshbaghel #garba #Chhattisgarh #chhattisgarhnews #BreakingNews #TopNews #HindiNews #latest #trending
ताजा खबरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप इंस्टाल करें, लिंक :- https://bit.ly/33ZE4MX
For Daily News Updates visit WWW.ETVBHARAT.COM or Download the ETV Bharat App:- https://bit.ly/33ZE4MX
You Can follow ETV Bharat Chhattisgarh ( ईटीवी भारत छत्तीसगढ़ ) On:-
Facebook : / 849891471773067
X (Twitter) : / etvbharatcg
Instagram: / etvbharatcg